Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जगदीश भाटिया महारानी वैष्णोदेवी मंदिर के पांचवीं बार प्रधान चुने गए

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 16 अगस्त:
महारानी सिद्धपीठ वैष्णोदेवी मंदिर फरीदाबाद के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इन चुनावों में जगदीश भाटिया को पुन: अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब रहे कि श्री भाटिया लगातार पांचवी बार मंदिर संस्थान के प्रधान चुने गए हैं। श्री भाटिया ने मंदिर संस्थान के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का दिल से आभार जताया है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद जगदीश भाटिया ने कहा कि जिस भरोसे व उम्मीद से उन्हें पांचवीं बार यह बड़ी व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद वैष्णोदेवी मंदिर में लगातार विकास के कार्य करवाए हैं। मंदिर के अंतर्गत संचालित स्कूल को बेहतर बनाया गया है। इसके साथ-साथ मंदिर संस्थान के तत्वावधान में हर साल गरीब कन्याओं के लिए नि:शुल्क परिचय व विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं। इसमें नवदपंत्ति को घर के लिए दान दहेज के रूप में तमाम सामान दिया जाता है। मंदिर में हर साल ब्लड डोनेशन व हैल्थ चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं। इनके साथ-साथ मंदिर में होने वाले सभी त्यौहारों को धूमधाम से मनाया जाता है।
श्री भाटिया ने बताया कि प्रधान बनने के बाद मंदिर की ईमारत में भी अनेक बड़े बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान बनाने पर वह सभी सदस्यों का आभार जताते हैं। श्री भाटिया ने कहा कि जल्द ही मंदिर संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Related posts

FMS के kids world द्वारा सिंह सभा गुरूद्वारा का दर्शन किया गया

Metro Plus

IAS अधिकारियों के आश्चर्यजनक तबादलों में देखो क्या हुआ?

Metro Plus

संविधान दिवस पर किया उसके निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान: विकास चौधरी

Metro Plus