Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

कांग्रेस नेता लखन सिंगला ने कांग्रेस की जीत पर ढोल-नगाड़ों और पटाखों के संग लोगों में बांटे लड्डू

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 दिसंबर: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों से गदगद कांग्रेसी जमकर लड्डू बांट रहे हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने आज ढोल-नगाड़ों और पटाखों के संग ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में लोगों को लड्डू खिलाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अभी तो पार्टी शुरू हुई है। इसके बाद हम हरियाणा समेत पूरे देश में कांग्रेस के झंडे फहराएंगे।
राजस्थान में चुनाव प्रभारी रहे लखन कुमार सिंगला ने पहले ही इन परिणामों की घोषणा कर दी थी, जिन पर एगजिट पोल ने भी अपनी मोहर लगा दी थी। आज आए मतगणना परिणामों के बाद सिंगला को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया, वहीं सिंगला ने भी अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों सहित पूरी ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में 51 किलो लड्डू बांटे। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते रहे वहीं पटाखे भी खुशी के माहौल को जश्र में बदलते दिखे। व्यापारियों ने भी सिंगला को फूल-मालाओं, नोटों की मालाओं से लाद दिया। व्यापारियों ने कहा कि वह जीएसटी, नोटबंदी से परेशान हैं और अगले चुनावों में भी कांग्रेस को ही वोट देंगे।
इस अवसर पर लखन कुमार सिंगला ने कहा कि भाजपा के नेताओं के चाल, चेहरे और चरित्र में विरोधाभास है। यह नेता कहते कुछ, करते कुछ और दिखते कुछ हैं लेकिन भारत की जनता आज शिक्षित है और वह अपना भला बुरा समझती है। जनता को पता है कि उनके अधिकारों की लड़ाई लडऩे वाले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के साथ ही उनका हित सुरक्षित है। कांग्रेस ने कभी लोगों को धर्म, जाति के नाम पर नहीं लड़ाया और हर व्यक्ति को जीने लायक माहौल दिया। कांग्रेस के शासन में सबको सुरक्षा और रोजगार प्राप्त होता है। इसीलिए जनता ने फिर से कांगे्रस का शासन चुना है। सिंगला ने कहा कि आज हरियाणा में चुनाव करवा लिए जाएं तो भाजपा को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। जनता भाजपा के कुशासन से तंग है और कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।
इस अवसर पर उनके साथ मुकेश गर्ग, दिनेश गर्ग, कपूरचंद अग्रवाल, रोहित सिंगला, नितिन सिंगला, नरेश सिंगला, रहीश कुरैशी, रणबीर नागर, टीकाराम नागर, जावेद अली, नीरज डोगरा, जयवीर वाल्मीकि, जैनुल हसन, ललित शर्मा, सूरज डेढ़ा, राजेंद्र खारी, अताउल्लाह, उसमान ठेकेदार, सतीश कुमार, जितेंद्र, राजीव झा, ललित चौधरी, संदीप वर्मा, सतीश ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, रोहताश गौड, नेमचंद गर्ग, अंकुर गुप्ता, राकेश वर्मा, रमेश वर्मा, सन्नी टंडन आदि मौजूद थे।

Related posts

Manohar Lal reviewing a report of the study group of MLAS on Canal presented in a meeting at Chandigarh Education Minister

Metro Plus

सब्सिडी से नहीं चल सकती दिल्ली मैट्रो किराया बढ़ाना जरूरी था: मंगू सिंह

Metro Plus

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे निर्माण के खिलाफ किसानों का गुस्सा भड़का

Metro Plus