Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सामाजिक समस्या के लिए 24 घंटे खुले हैं मेरे घर के दरवाजे: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 2 अक्टूबर:
देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया है। इसके पीछे उनकी भावना भारत को अपने पैरों पर खड़ा करने की है। वह स्वदेशी के मंत्र के जरिए भारत का निर्माण करना चाहते हैं। वह वास्तव में महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने तिलपत में आयोजित सम्मान समारोह में कही।
तिलपत की हरकेश कॉलोनी में पहुंचे राजेश नागर का फूल-मालाओं और पगड़ी के साथ जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री नागर ने कहा कि आज हमारे देश के महान नेताओं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंतियां हैं। जिनके सपनों को पूरा करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात काम कर रहे हैं। श्री मोदी ने स्वदेशी का मंत्र देश भारत को आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया है। हमें और आपको भी अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग अपने-अपने जीवन में करना चाहिए।
विधायक ने लोगों से उनकी स्थानीय समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और मौके पर ही अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए। विधायक नागर ने कहा कि देश में आज बदलाव का माहौल है। सत्ता में रहे परिवारों ने महापुरुषों के नाम पर केवल सत्ता का शोषण किया। जबकि मोदी-मनोहर का नेतृत्व हमें हमारे जीवन के साधन दे रहा है। अब से पहले किसी ने गरीबों की कच्ची कॉलोनियों के बारे में नहीं सोचा, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कलम से सभी कॉलोनियों को पक्का करने की घोषणा की है। इससे बड़ा तोहफा उन गरीब लोगों के लिए नहीं हो सकता है जिनके ऊपर हमेशा बुलडोजर की मार का डर बना रहता था। श्री नागर ने कहा कि मेरे घर के दरवाजे हर व्यक्ति के लिए 24 घंटे खुले हैं। कोई भी अपनी सामाजिक समस्या के लिए यहां आ सकता है।
इस अवसर पर भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा, हरिओम गोस्वामी, गुड्डू सिंह, जितेंद्र झा, वासुदेव भारद्वाज, पवन, मुकेश चन्द्रा, कमलेश प्रजापति, अनुज, संतोष यादव, सुशील, अमित सहगल, विजय यादव, मास्टर आशाराम, अनिक सिंह यादव, संतोष पंडित योगाचार्य, रविकुमार झा, वरूण कुमार झा, ओमप्रकाश हौराम कॉलोनी, पालजी, श्वेता गोस्वामी आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्ज़ी और प्रधानमंत्री मोदी ने दिया राज्यपाल टंडन के पौत्र और पौत्र बहू को आशीर्वाद

Metro Plus

वैष्णोदेवी मंदिर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में 25 जोड़ों का विवाह

Metro Plus

दक्ष फाउंडेशन द्वारा 14 जनवरी को ख्याल अपने बुजुर्गों का के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus