Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

शारदा राठौर के कार्यालय पर कांग्रेस जीत का जश्न मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 11 दिसंबर: अथक प्रयास के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई। बल्लभगढ़ मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विजय जश्न देखते ही बनता था। कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखा गया। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर के कार्यालय पर विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व विजय पर शानदार जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर शारदा राठौर ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश की जनता बीजेपी सरकार के झूठे वादों से परेशान हो चुकी है। इसमें व्यापारी, मजदूर, किसान, कर्मचारी सभी परेशान हैं। अब जनता बीजेपी को नकार चुकी है। तीनों राज्यों में कांग्रेस की जीत से भाजपा बौखला गई है। कांग्रेस की जीत का पूरा पूरा श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। कांग्रेस की जीत के लिए वे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, व राजस्थान की जनता की आभारी हैं, जिसने भारी बहुमत से कांग्रेस को जिताया है। यह विजय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि शारदा राठौर को चुनावोंं में छत्तीसगढ़ का प्रभार विशेष तौर पर सौंपा गया था और जिस तरह से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भाजपा का सफाया किया है, उससे उनका कांग्रेस में कद बढऩा तय है।
आज सुबह से ही चुनाव परिणाम जैसे-जैसे स्पष्ट होते गए शारदा राठौर के कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता बढ़ता गया। शाम होते होते वहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ और ढोल-नगाड़ो व फूलों की बारिश कर शारदा राठौर का स्वागत किया। हजारों किलो लड्डू का वितरण भी किया गया।

Related posts

वाजपेयी एवं मालवीय को भारत रत्न देने से फरीदाबाद की जनता में हर्ष की लहर: अजय गौड़

Metro Plus

दक्ष फाउंडेशन द्वारा 14 जनवरी को ख्याल अपने बुजुर्गों का के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus

गुड न्यूज़ अब टैक्सी ऑटो चलाने के लिए कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नही

Metro Plus