Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

बी.के.स्कूल के छात्रों ने फिर से कराटे प्रतियोगिता में परचम लहराया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 दिसम्बर: एक बार फिर से बी.के.पब्लिक हाई स्कूल के छात्रों ने कराटे प्रतियोगिता में विजयी होकर सभी को गौरवान्वित कर दिया। यह प्रतियोगिता हरियाणा स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन तथा हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त Achiever Martial Art Academy द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों में बी.के. पब्लिक हाई स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी प्राप्त की। विद्यालय के कक्षा सात के मनीष ने रजत पदक लेते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा ८वीं के वेदप्रकाश और खुशहाल ने कास्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया।
विद्यालय के प्रबंधक भूपेन्द्र श्योराण ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस तरह की प्रतियोबिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

ग्रैंड कोलम्बस स्कूल ने किया एपीजे अब्दुल कलाम स्कॉलरस एवार्ड शुरू

Metro Plus

लखन सिंगला के निवास पर हुआ राज्यसभा सांसद का जोरदार स्वागत

Metro Plus

बीजेपी-आरएसएस के नफरत के बाजार में कांग्रेस ने खोली मोहब्बत की दुकान: राहुल गांधी

Metro Plus