Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

हर घर तिरंगा अभियान में सरस्वती ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया देशभक्ति का रंग

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 12 अगस्त: देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्वेश्य से सरस्वती ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा मार्च-पास्ट का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यह तिरंगा यात्रा तोमर अस्पताल, सैक्टर-105 तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और गर्व के साथ मार्च-पास्ट किया। विद्यार्थियों के कदमों की एकजुटता और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

मार्च-पास्ट के दौरान विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारों के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का उद्वेश्य विद्यार्थियों को देश के राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से परिचित कराने के साथ-साथ समाज में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देना भी था।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस तिरंगा मार्च-पास्ट ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक सशक्त किया।

Related posts

परिणाम आधारित मान्यता प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन

Metro Plus

Senior Citizen Club द्वारा आयोजित संगीत संध्या में प्रकाशदीप स्कूल के बच्चों ने दिया शांति और अहिंसा का संदेश

Metro Plus

एडवोकेट राजेश तेवतिया ने मोदी सरकार के चार वर्षाे को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया

Metro Plus