Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल को दुबई में किया जाएगा सम्मानित, जानिए क्यों?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 19 दिसम्बर: सैक्टर 21ए स्थित हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के सम्मान और उपलब्धियों में इस वर्ष और इजाफा हो गया है। प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय संस्थान इंटरनेशनल स्कूल अवाड्र्स (आईएसए) दुबई ने हॉमर्टन स्कूल को दो प्रमुख वर्गो में लीडिंग रोल इन एकेडेमिक शेपिंग तथा पाठ्येत्तर अतिरिक्त शैक्षणिक क्रियाओं में अवार्ड देने के लिए नामित किया है। वहीं इस अवार्ड्स को देने के लिए 23 दिसम्बर को हॉमर्टन ग्रामर स्कूल के प्रबंध निदेशक राजदीप सिंह को दुबई आने के लिए आमन्त्रित भी किया है।
स्कूल के प्रबंध निदेशक राजदीप सिंह ने इस गौरववपूर्ण क्षण के लिए स्कूल के सभी शिक्षण तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा है कि ऐसा होना अकेले संभव नहीं था और एकदम से भी ऐसा नहीं हो सकता था। हमारी सफलता की जड़ों में दीर्र्घकाल से निरंतर बना रहा अडिग आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम में हमारी आस्था और सभी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। आज हॉमर्टन ग्रामर स्कूल को उसकी विशिष्ट शिक्षण प्रणाली और नवोमेषी पाठ्यक्रम को अपनाने वाली उभरती प्रतिभा के रूप में पहचाना गया है। इससे भविष्य में हॉमर्टन के विद्यार्थियों को 21वीं शताब्दी के कुशल एवं गुणी नागरिकों की पहचान मिलेगी।
हॉमर्टन ग्रामर स्कूल फरीदाबाद पहले से ही यूनेस्को के शैक्षणिक कार्यक्रमों का संवाहक है और अनेक अंतर्राष्ट्रीय दिवसों के आयोजनों से विद्यार्थियों को सामाजिक, जागरूक, गंभीर एवं नियंत्रित तथा सचेष्ट नागरिक के रूप में बदल रहा है। और यह आज से ही नहीं, बल्कि पिछले 35 वर्षो से निरंतर हो रहा है जिसे आईएसए दुबई ने भी अब प्रमाणित किया है।

Related posts

हरियाणा टूरिजम को बढ़ावा देने पर होटल डिलाईट को पुरस्कार

Metro Plus

डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केन्द्र द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया!

Metro Plus

Vidyasagar International School के इशांत सोलंकी ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, नेशनल के लिए क्वालीफाई

Metro Plus