Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

CM विंडो के किन 5 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए? देखे!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

चंडीगढ़, 30 दिसंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सीएम विंडो का कार्यभार संभाल रहे ओएसडी राकेश संधू ने सभी विभागों के सीएम विंडो नोडल अधिकारियों को अवगत करवाया कि सीएम विंडो और जनसंवाद कार्यक्रम राज्य सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और मुख्यमंत्री की जनता से सीधे संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री स्वयं नियमित रूप से इन सीएम विंडो की कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर विभागों को निर्देशित करते हैं।

CM विंडो का कार्यभार संभाल रहे ओएसडी संधू ने सीएम विंडो की समीक्षा बैठक के दौरान 5 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसमें मौलिक शिक्षा विभाग, पंचकूला के नोडल अधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति रहने,स्कूल शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर सीएमओ में न भेजने, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, नरवाना के सचिव द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर डेटा सत्यापन के बिना जारी करने, कैथल जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा गलत खाते में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का भुगतान करने, अतिरिक्त उपायुक्त करनाल (क्रीड अधिकारी) द्वारा प्रार्थी की आय, बैंक खाता और दिव्यांगता के आंकड़े सत्यापित किए बिना गलत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के कारण नोटिस भेजा जाना शामिल है।

बैठक में श्री संधू ने स्पष्ट किया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ सीएम विंडो की समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष-2022 से पहले दर्ज सभी शिकायतों की सूची संबंधित एडीसी द्वारा मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

Related posts

कांग्रेस शासनकाल में कोयला आवंटन में बंदरबाट हुई थी : कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

एडवांस कॉलेज में 5 व 6 अक्टूबर को धूम-धड़ाका

Metro Plus

भाजपा ने स्मार्ट सिटी की जगह फरीदाबाद को बनाया गन्दी सिटी: भड़ाना

Metro Plus