Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

द्रोणाचार्य स्कूल में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 जनवरी: द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस जोरदार ढंग से मनाया गया। झंडारोहण मुख्यअतिथि के तौर पर आए शिक्षाविद् के.एल. खुराना ने किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष नवीन चौधरी एवं चेयरपर्सन श्रीमति हर्ष चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस का स्वागत करने के लिए द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में धूमधाम से सांस्कृतिक आयोजन हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि केएल खुराना ने कहा कि हम सभी की तरक्की में देश की तरक्की है और देश की सुरक्षा में ही हमारी सुरक्षा है। इसलिए हम सभी जागरुक नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि एक जागरुक नागरिक ही देशहितों की रक्षा कर सकता है।
वहीं चेयरपर्सन श्रीमति हर्ष चौधरी ने कहा कि आज से 69 साल पहले देश को संविधान मिला था। यह संविधान ही हमें हमारे अधिकार बताता है। लेकिन हमें अपने देश के प्रति कत्र्तव्यों को भी याद रखना चाहिए क्योंकि अधिकार और कत्र्तव्य दोनों को सही तरीके से निभाने वाले लोग ही देश को तरक्की और मजबूती दे सकते हैं।
स्कूल के प्रबंधक नवीन चौधरी ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी मिलकर देश का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। हमें गर्व है कि हमारे स्कूल में इन तीनों पर ही ध्यान दिया जाता है।
कार्यक्रम में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति की भावना का रंग देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। वहीं अच्छी प्रस्तुति देने वाले एवं मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts

आशा ज्योति विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव में पुलिस आयुक्त ने स्कूल की शान में कसीदें पढ़े

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में दिनेश रघुवंशी ने अपनी कविताओं से विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया।

Metro Plus

अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया।

Metro Plus