Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

केजरीवाल के कहने पर क्या पत्रकारों को टोल पर छूट देगी सरकार ?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 4 फरवरी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि देशभर के टोल पर पत्रकारों को छूट दी जाए। इसके लिए केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र भी लिखा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 4 फरवरी को लिखे अपने पत्र में नितिन गडकरी से अनुरोध किया है कि पूरे देश में पत्रकारों का टोल टैक्स नहीं लगना चाहिए। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है। केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा के कुछ पत्रकारों ने उनसे मिलकर अनुरोध किया था कि हरियाणा के सभी टोल पर उन लोगों को छूट मिलनी चाहिए। इस पर केजरीवाल कहना है कि पत्रकारों की ये मांग पूरी तरह से जायज है। इसलिए वे चाहते हैं कि देशभर में पत्रकारों को ये छूट दी जाए।
नितिन गडकरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस पत्र को कितने गंभीरता से लेते है, अब देखना ये है। वैसे इनके चांस नज़र नही आते।
वैसे केंद्र सरकार को चाहिये कि वो इस दिशा में जरूर कोई सकारात्मक कदम उठाए।

Related posts

वाईएमसीए फरीदाबाद से बल्लभगढ़ तक निर्माणाधीन मैट्रो रेल लाइन के कार्य को लेकर एक बैठक आयोजित की गई

Metro Plus

केसरिया हिंदू वाहिनी में महिलाओं की नियुक्ति कर प्रदेश कार्यालय खोला गया।

Metro Plus

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर बिजेन्द्र सौरोत ने कहा कि हमें अपने आस-पास पेड़-पौधे जरूर लगाने चाहिए!

Metro Plus