Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जेल जाने के बाद लालू का दूसरा ट्वीट कहा अभी सोने की तरह तप रहा हूं

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
पटना, 30 दिसंबर: चारा घोटाले के एक मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत के द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद बिरसा मुंडा जेल में बंद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दूसरा ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने दार्शनिक अंदाज में लिखा। सोने को तपाया जाता है, तो उसका क्या होता है।
दरअसलए इस ट्वीट के जरिए लालू प्रसाद यादव अपने चाहने वाले और फॉलोवर्स को यह संदेश देना चाह रहे थे कि फिलहाल वह बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं और यह वक्त उनके लिए वैसा ही है जैसा कि सोने का होता है जो कि आग में तपने के बाद ही खरा सोना बनता है।
इस ट्वीट के जरिए लालू ने अपने राजनीतिक विरोधियों भाजपा और जदयू को भी जताया कि अगर उन्हें लग रहा हो कि लालू यादव को जेल में बंद कर देने के बाद उनके लिए आगे का रास्ता सरल हो गया है तो वैसा नहीं है। इस ट्वीट के जरिए लालू ने साफ कर दिया कि जेल में सोने की तरह तपने के बाद वह और मजबूत होकर वापस लौटेंगे।
गौरतलब है कि जेल जाने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक ट्वीट और किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने विचार या संदेश जेल में उनसे मुलाकात करने वाले लोगों के जरिए अपने परिवार वालों या अपने कार्यालय को पहुंचा देंगे। जो उसे आगे ट्वीट करेंगे। माना जा रहा है कि लालूू ने जो ट्वीट किया है वह संदेश पर उन्होंने किसी मुलाकाती के जरिए ही अपने परिवार वालों तक पहुंचाया है।

Related posts

MAF की मीटिंग में अधिकारियों ने किया उद्योगपतियों सेे संस्थानों में सेफ्टी रखने का आह्वान

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने जीत के बाद क्षेत्रवासियों का आभार जताया

Metro Plus

लोगों के करोड़ो रूपये लेकर रफुचक्कर हुए कमेटी संचालक की धरपकड़ करेगी अब क्राईम ब्रांच!

Metro Plus