Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

विद्यासागर इंटरनेशनल में बच्चों के विकास और शिक्षा पर चर्चा की गई

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 फरवरी: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-2 में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में बच्चों के विकास और शिक्षा पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों की प्राथमिक व पहली गुरु मां होती है। इसलिए बच्चों की मदर्स को उनके कैरियर और विकास पर खास ध्यान देना चाहिए और समझना चाहिए कि बच्चा क्या चाहता है? उसकी किस विषय पर रूचि है? तभी वे बच्चों को सही मार्गदर्शन दे पाएंगी। इस अवसर पर श्रीमती यादव ने विद्यालय की वर्तमान सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि विद्यासागर वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण के साथ-साथ बच्चों एवं परिवार को अपनी संस्कृति से जोडऩे का कार्य कर रहा है। जिससे बच्चे अपनी संस्कृति, देशभक्ति, माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करना सीखते हैं।
प्रधानाचार्य ज्योति चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों के विकास के लिए माता-पिता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मां प्राथमिक गुरु के साथ बच्चे की देखभाल करती है। बच्चे के आहार से लेकर उसकी स्वच्छता का ध्यान भी मां ही रखती है। आहार, विचार से भी बच्चे का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। वर्तमान में बाजार में मिलने वाले मैगी, चाउमिन, सोया आदि खाद्य पदार्थों को उन्होंने बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति गलत बताया। कार्यक्रम के आयोजन पर बच्चों की मदर्स ने भी संतुष्टि प्रकट की।

 

Related posts

10 प्रतिशत पीएफ तथा 3 प्रतिशत ईएसआई संबंधी कटौती को अगले दो वर्षों तक जारी रखा जाना चाहिए: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अधिकारी करें पूरी निष्ठा के साथ कार्य: धीरेंद्र खडग़टा

Metro Plus

FMS में स्वच्छता ही सेवा है पर एक सेमिनार का आयोजन

Metro Plus