Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

सरस्वती स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 फरवरी: तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल व सरस्वती ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी महिला अध्यापक पीले वस्त्र पहनकर विद्यालय पहुंची। इस मौके पर छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यकर्मों की प्रस्तुति दी। विद्यालय चेयरमैन वाई.के.माहेश्वरी मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस मौके पर श्री माहेश्वरी ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में बसंत पंचवी पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। हमारे देश में पूरे साल को छ: ऋतुओं में बांटा गया है। लेकिन बसंत ऋतु लोगों को सबसे अधिक अच्छी लगती है। बसंत ऋतु में चारों तरफ फूलों की बहार आ जाती है। सरसों के खिले पीले फूलों से प्रतीत होता है कि जैसे चारों ओर सोना चमक रहा हो। चारों तरफ मनोरम दृश्य का नजारा होता है।
अंत में श्री माहेश्वरी ने छात्रों, अध्यापकों व अभिभावकों को बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

Related posts

आशा ज्योति विद्यापीठ में नन्हे सितारों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

Metro Plus

इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए हर जिले में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करने का सरकार का लक्ष्य: CM नायब सैनी

Metro Plus

एमआरईआई के द्वारा फिरोजपुर कलां में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का हुआ आयोजन

Metro Plus