Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना में 7वीं एनुअल गल्र्स Sports मीट का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,13 फरवरी: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में 7वीं मानव रचना एनुअल गल्र्स स्पोट्र्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव रचना की मुख्य संरक्षक सत्या भल्ला ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इस दौरान रिले रेस, रस्सा कशी, 100 मीटर रेस, क्रिकेट, वॉली बॉल, बास्केट बॉल, म्यूजिकल चेयर, चेन टैग रेस और बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। इस बार छात्राओं ने गीता और बबीता फौगाट की जिंदगी पर प्ले भी प्रस्तुत किया।
इस मौके पर सत्या भल्ला ने कहा कि उन्हें यह देखकर बेहद खुशी है कि इस बार पिछले साल से ज्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले सालों में छात्राओं का आंकड़ा और भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हर कोई विजयी नहीं हो सकता है, लेकिन हर बार खेलों में हिस्सा लेकर आप आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने मानव रचना के Sports डॉयरेक्टर सरकार तलवार का यह कार्यक्रम हर साल उत्सह के साथ करवाने के लिए भी धन्यवाद किया। वहीं सरकार तलवार ने सभी छात्राओं का इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि खेलों से स्ट्रेस रिलीज होता है इसलिए छात्राओं को इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
पहले यह मुकाबला सिर्फ होस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए ही आयोजित किया जाता था, लेकिन इस साल डे-स्कॉलर्स छात्राएं भी इसका हिस्सा बनीं।
इस मौके पर बैडमिंटन, रिले रेस, 100 मीटर रेस और चेन टैग रेस के मुकाबले जीतकर होस्टल में रहने वाली छात्रा रश्मि ने गोल्ड मेडल के साथ-साथ बेस्ट स्पोट्र्स गर्ल का अवॉर्ड अपने नाम किया। रस्सा कशी और क्रिकेट मैच के मुकाबले डे-स्कॉलर्स के नाम रहे, जबकि बास्केट बॉल और वॉली बॉल होस्टलर्स ने जीते। वहीं, म्यूजिकल चेयर में छात्रा सौभाग्य ने मेडल जीता।
इस कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ० एनसी वाधवा, प्रो० वीसी डॉ० एमके सोनी, मानव रचना के ट्रस्टी डॉ० एम.एम. कथूरिया, एमडी डॉ० संजय श्रीवास्तव, मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ० आईके भट्ट समेत कई फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।

Related posts

Asian Hospital की अमानवीयता: मां-बच्चे की मौत के बाद थमाया 18 लाख का बिल

Metro Plus

Haryana Education Minister presented a demand charter by Government Aided Private School

Metro Plus

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदर्शन के दौरान कल्पना को आई गंभीर चोटे

Metro Plus