Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर जबरन वसूली का आरोप, 1 लाख रूपये लेते रंगे हाथ महिला गिरफ्तार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad, 5 सितंबर: थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक संगीन मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला द्वारा हनीट्रैप में फंसा कर पैसे की मांग की गई। थाना ओल्ड की टीम ने रैड कर महिला को 1 लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जिस संबंध में थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ज्युडिशल जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार भुड कालोनी ओल्ड फरीदाबाद वासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक महिला अपने परिवार सहित उनके मकान में किराए पर रहती थी, इसी दौरान उस महिला ने शिकायतकर्ता के पति को अपनी बातों में फंसा लिया और उनकी फोटो व वीडियो बना ली। फोटो व वीडियो को वायरल करने की एवेज महिला आए दिन पैसे मांगती रहती है तथा दुकान व घर पर आकर मारपीट करती है।

पुलिस के मुताबिक 3 सितंबर को आरोपी महिला ने 2 लाख रूपये की जबरन वसूली के लिए शिकायतकर्ता के पति को सैक्टर-28 स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया था, जिस पर थाना ओल्ड पुलिस टीम ने रैडिंग पार्टी तैयार कर महिला को सैक्टर-28 में 1 लाख रूपये सहित गिरफ्तार किया गया। घटनाक्रम के संबंध में थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

जानें किन बॉलीवुड सितारों ने कहा, ब्लॉकबस्टर फिल्म है ‘सुल्तान’

Metro Plus

सावधान, सड़कों पर कूड़ा फैलाने वाले बाज आए वरना खैर नहीं!

Metro Plus

क्या होगा वेदांता हॉस्पिटल का? नगर निगम कमिशर ने बताया अवैध, ना है CLU और ना ही है नक्शा पास!

Metro Plus