Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश का प्रत्येक नागरिक आक्रोशित: धर्मबीर भड़ाना

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 फरवरी: आम आदमी पार्टी ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए बडख़ल विधानसभा कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखा गया। आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है और आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने पुलवामा हमले पर दुख जताया और कहा कि उनकी संवेदनायें शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हम इस क्रूर अपराध की कड़ी निंदा करते हैं। इस हमले के अपराधियों और प्रायोजकों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
इस मौके पर धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि ऐसी दुखद घड़ी में सभी को राजनीति छोड़ एकजुट होकर और हमले में शहीद हुए वीर जवानों एवं घायलों की मदद के आगे आना चाहिए। ज्ञातव्य है कि गुरुवार को दोपहर 3.20 बजे आईईडी विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के काफिले की एक बस को निशाना बनाया गया। इस हमले में 38 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। पुलवामा के अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने आईईडी से हमला किया था।
इस मौके पर एन.एच. 3-स्थित आप पार्टी कार्यालय पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना के साथ एमडी शर्मा, सोनू मुन्नालाल, सनराज सुबेदार, राजकुमार पांचाल, जमशेद, हाकम, इकबाल, वीर सिह राणा, आमीन, सूर्या, संजय, रिंकू, नीरज, जितेन्द्र आदि लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजली दी।

Related posts

प्रोत्साहन ट्रस्ट ने की आर्य समाज मंदिर में पानी के तीसरी प्याऊ शुरू

Metro Plus

Make in India – Ease of Doing Business is the key – Niti Aayog

Metro Plus

सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus