Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

DAV शताब्दी कॉलेज मेें वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालय साइंस मैराथन का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 फरवरी: एन.एच-3 स्थित डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में विज्ञान विभाग व गॉड और साइंस द्वारा वार्षिक अंतर विश्वविद्यालय साइंस मैराथन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० सतीश आहूजा ने दीप प्रज्जवलित करके व डी.ए.वी.गान द्वारा किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ० सतीश आहूजा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान व तकनीक का है। यदि युवा वर्ग को जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो उन्हें स्वयं को समय की मांग के अनुरूप तैयार करना होगा। इसी उद्वेश्य से कॉलेज द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। उन्होनें छात्रों को एडिसन व एन्सटाइन के उदाहरण देकर वैज्ञानिकों व साइंटिफिक एट्टियूड अपनाने को कहा।
इस वर्ष के मैराथन में तीन गतिविधियों सइंस दिवर्ती डॉ स्पेल बी व हु एॅम आई का आयोजन किया गया। सइंस दिवर्ती डॉ में विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को प्रस्तुत किया गया। स्पेल बी में वैज्ञानिक शब्दावली के शब्दों की प्रतियोगिता थी।
हु एमॅ आई में विस्यूल राउंड था, जिसमें चिन्ह, साइंटिस्ट इंस्ट्मेंट व रिडिल्स को पहचानना था। इस वर्ष दिल्ली यूनिवर्सिटी जे. सी. बोस, वाई.एम. सी. ए, मानव रचना यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी व महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी से 12 टीमों ने भाग लिया। सइंस दिवर्ती डॉ में अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ प्रथम, डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय द्वितीय व गार्गी कॉलेज दिल्ली तृतीय रहें। स्पेल बी गार्गी कॉलेज दिल्ली प्रथम व जी.जी. एस.डी.पलवल द्वितीय रहें। हु एॅम आई दयानन्द कॉलेज फरीदाबाद प्रथम, जी.जी. एस. डी. पलवल द्वितीय रहें। ओवर आल ट्राफी गार्गी कॉलेज दिल्ली ने जीती।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ० सतीश सलूजा, डॉ० सुनीति आहूजा व डॉ० अंकुर अग्रवाल रहे। कार्यकारी सचिव प्रेरणा व मीनाक्षी रहे। कार्यक्रम का आयोजन करने में विज्ञान विभाग के समस्त टीचिंग व नान टीचिंग स्टॉफ का सहयोग रहा।

Related posts

सीमा त्रिखा ने किया लाखों रूपए की लागत से बनाई जाने वाली सड़क का उद्घाटन

Metro Plus

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Metro Plus

Modern Delhi Public School staged a presentation A Musical Soiree

Metro Plus