Metro Plus News
फरीदाबादवीडियो

देखो, लोगों के स्वास्थ्य के साथ कैसे खिलवाड़ कर रहा है फर्नीचर शोरूम वाला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 फरवरी: एक तरफ तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल यानि एनजीटी पर्यावरण के प्रति कड़ा रूख अपनाए हुए है वहीं दुसरी तरफ शहर में एनजीटी के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
ऐसा ही एक मामला यहां एनआईटी क्षेत्र के एन.एन-5 में के.सी. सिनेमा रोड़ पर देखने को मिला जहां एक फर्नीचर विक्रेता द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एन.एच.-5के/107 में खुले हुए वीनस फर्नीचर नामक शोरूम की जहां शोरूम मालिकों के कारिंदों द्वारा नए बनाए गए फर्नीचर पर खुलेआम जानलेवा स्प्रे कर आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मजेदार बात तो यह है कि इसके बगल में ही एक आटा पीसने की चक्की भी है जहां से लोग खाने के लिए अपने घरों में आटा लेकर जाते हैं। आसपास के दुकानदारों ने भी कई बार इस फर्नीचर शोरूम के मालिक से कम से कम दिन के समय इस तरह स्प्रे ना करने के लिए कहा है, लेकिन उसके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
स्थानीय लोगों ने जिला उपायुक्त तथा प्रदुषण विभाग के अधिकारियों से इस मामले में उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

Related posts

Smart Mind प्ले स्कूल में लड्डू गोपाल का फैशन शो बना आर्कषण का केन्द्र

Metro Plus

सूरजकुंड मेले में बच्चे बूढ़े और जवान हर किसी पर चढ़ा सेल्फी का खुमार

Metro Plus

प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

Metro Plus