Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बी फास्ट फिट संस्था ने शहीदों को समर्पित की प्रदूषण के खिलाफ आयोजित नाइट मैराथन

हजारों की संख्या में लोगों ने मैराथन में भागीदारी कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 फरवरी: जिले में प्रदूषण के मुद्दे को मंच देने के लिए बी फास्ट फिट संस्था के तत्वावधान में फरीदाबाद नाइट हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला एवं वरिष्ठ नेता विजय प्रताप ने हरी झंडी दिखाई। सिंगला के प्रस्ताव पर मैराथन पुलवामा के शहीदों को समर्पित की गई। सिंगला ने कहा कि आज भारत समेत पूरी दुनिया पाकिस्तान के खिलाफ है। भारत को अपने शहीदों का कड़ा बदला पाकिस्तान से लेना चाहिए।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा कि फरीदाबाद में प्रदूषण बहुत बड़ा मुद्दा है। पूरी दुनिया में इससे फरीदाबाद की छवि खराब हुई है। लेकिन आज में इस मैराथन को देश पर हुए आतंकी हमले के शहीदों को भी समर्पित करने का प्रस्ताव करता हूं। जिसे सभी ने सराहा। सिंगला ने कहा कि इस आतंकी हमले का भारत को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। सेना पर हुए इस हमले के विरोध में हर भारतवासी आज गुस्से में है और पाकिस्तान से बदला चाहता है। उन्होंने कहा कि सेना बॉर्डर पर तैनात है इसलिए हम आज चैन से सो पाते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि संस्था ने बड़ा अहम आयोजन किया है। इससे जहां लोग अपने जिले के प्रदूषण, अपनी सेहत की ओर ध्यान दे सकेंगे वहीं अपने देश के वीर जवानों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं प्रकट कर सकेंगे। बी फास्ट फिट संस्था के तरुण लाम्बा एवं ललित चौधरी ने बताया कि संस्था प्रदूषण एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करती है। इसके लिए ऐसे अनेक जगहों पर आयोजन किए जाते हैं। लेकिन फरीदाबाद में आयोजित नाइट हाफ मैराथन को शहीदों के नाम समर्पित किया गया है। यह मैराथन को तीन श्रेणियों 5 10 और 21 किलोमीटर में आयोजित हुई। जिसके सभी भागीदारों को टी शर्ट और फिनिश लाइन तक पहुंचने वालों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मनधीर सिंह मान, बॉबी कटारिया, जैजू ठाकुर, सचिन तंवर, राजेंद्र खारी, बिजेंद्र सिंह मावई, संजीव कुशवाहा, मनीष शर्मा आदि अनेक महत्पवूर्ण लोगों ने भागीदारी की।

Related posts

RWA सेक्टर-19 के महासचिव चुने गए अजय नरवत।

Metro Plus

सातवें पे कमिशन को लेकर 5 मिथ, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है…

Metro Plus

FMS के छात्रों ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा

Metro Plus