Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शहीद चन्द्रशेखर आजाद हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे: धर्मबीर भड़ाना

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 फरवरी: आम आदमी पार्टी के एन.एच-3 स्थित बडख़ल विधानसभा कार्यालय पर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। आप नेता धर्मबीर भड़ाना सहित उपाध्यक्ष राजूददीन, चमन मलिक, अमित, अनिल, सतीजा, संजय कुमार, रिंकू, मोन्टू, मयंक सतीजा, शौर्या, नीरज, जॉनी सतीजा, रंजीत गुप्ता, निरंकार सिंह आदि ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर धर्मबीर भड़ाना ने चन्द्रशेखर आजाद के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि चन्द्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनका नारा मै आजाद हूं और आजाद रहूंगा आज भी हर भारतीय युवा के दिल में बसता है। उन्होंने अपना समस्त जीवन और अपना सर्वस्व भारत माता के लिए समर्पित कर दिया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जिस प्रकार से देश की रक्षा में उन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी, वो हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। भारत के इतिहास में उनका नाम हमेशा रोशन रहेगा, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐतिहासिक दृष्टि से भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल व शहीद भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे।

Related posts

सुरजेवाला ने बृजभूमि से भरी हुंकार: नौजवान, किसान, दुकानदार, हिंदु-मुसलमान-सरदार, बदलेंगे अब खट्टर सरकार

Metro Plus

विधायक राजेश नागर के घर पर क्यों उमड़े आज हजारों लोग? देखें!

Metro Plus

FMS में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि व दशहरे का त्योहार

Metro Plus