Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

भाजपा सरकार ने 8 साल में युवाओं को 98 हजार नौकरियां दी: अमित शाह

मोदी और मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को बनाया नंबर वन: अमित शाह
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 27 अक्टूबर:
भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर वन बनाने का कार्य किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि मनोहर लाल ने 8 साल में प्रदेश को बदलने का कार्य किया है। गृह मंत्री फरीदाबाद में आयोजित जन उत्थान रैली में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 6600 करोड़ रूपये की अलग-अलग परियोजनाओं का उद्वघाटन व शिलान्यास किया। जन उत्थान रैली में पहुंचने पर रैली के संयोजक एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने फूल माला तथा शॉल भेंटकर अमित शाह का अभिनंदन किया। साथ ही केंद्रीय रेल एवं संचार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।
जन उत्थान रैली में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद हरियाणा को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो सिरसा या रोहतक जिले का नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हरियाणा में एक सरकार बनती थी तो भ्रष्टाचार बढ़ता था जबकि दूसरी सरकार बनती थी तो गुंडागर्दी बढ़ती थी लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसी है और गुंडागर्दी को पूरी तरह से खत्म किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के हर वर्ग की चिंता की है। अगर हरियाणा के 50 साल के शासन काल की तुलना की जाए तो एक तरफ दूसरी सरकारों का शासन और एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल का 8 साल का शासन है। जिसमें फर्क साफ नजर आता है। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पलड़ा भारी है।
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने शासन काल में सिस्टम को बदला है। मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। भाई-भतीजावाद को खत्म किया है। गृह मंत्री ने मनोहर लाल सरकार के 8 साल पूरे होने पर उन्हें लख-लख बधाई भी दी।
इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता को दीपावली का तोहफा दिया है। इसी कड़ी में 6600 करोड़ रूपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्वघाटन व शिलान्यास हो रहा है। इसमें पलवल से हरसाना कलां तक 5618 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले हरियाणा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास, सोनीपत के बड़ी में 590 करोड़ रूपए की लागत से तैयार रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का उद्वघाटन, रोहतक एलिवेटेड रेल पथ व 106 करोड़ रूपये की लागत से तैयार हरियाणा पुलिस आवास भौंडसी का उद्वघाटन शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में कार्यरत हैं। हरियाणा की जनता के लिए खुशी की बात है कि वंदे भारत ट्रेन के कोच सोनीपत के बड़ी में बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं से हरियाणा को बहुत बड़ा फायदा होने वाला है।
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा ने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने क्रमवार इन उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि:-
-हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जो कैरोसीन मुक्त है। यहां हर घर में गैस चूल्हे हैं।
-दूध व खाद्य उत्पादन में हरियाणा दूसरे स्थान पर है।
-ओलंपिक व राष्ट्रीय खेलों में मेडल लाने वालों में हरियाणा पहले स्थान पर है।
-पढ़ी-लिखी पंचायतों वाला हरियाणा देश का पहला प्रदेश है। यहां सरपंच अगूठा नहीं लगाते।
-हरियाणा पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त है। यहां हर घर में शौचालय है। इस उपलब्धि पर हरियाणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुरस्कार भी मिला है।
-हरियाणा में विकास दर 6 प्रतिशत है। मैन्यूफैक्चरिंग में विकास दर 10 प्रतिशत है।
-साफ्टवेयर निर्यात करने में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर है।
-प्रति-व्यक्ति आबादी की दृष्टि से सबसे ज्यादा स्टार्टअप हरियाणा के युवाओं ने बनाए हैं।
-देश की हर दूसरी गाड़ी हरियाणा में बनती है।
-अर्थतंत्र में हरियाणा जहां पहले 11वें स्थान पर था लेकिन अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है।
-400 फॉच्र्यून कंपनियों के दफ्तर हरियाणा में हैं। गुरूग्राम को सबसे बड़ा उद्योग हब बनाने का काम किया गया है।
-8 साल पहले हरियाणा निर्यात में 16वें स्थान पर था लेकिन अब 7वें स्थान पर है।
-एमएसएमई रैंकिंग में हरियाणा तीसरे स्थान पर है। इनोवेशन इनडेक्श में हरियाणा तीसरे स्थान पर है।
-मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 127 योजनाओं की 56 हजार 257 करोड़ रूपए की राशि सीधे डीबीटी से लोगों के खाते में पहुंची।
-8 साल में युवाओं को 98 हजार नौकरियां दी।
-मोदी के आह्वान पर सी और डी नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना।
-ट्रांसफर इंडस्ट्री पर मनोहर लाल ने लगाई लगाम।
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ट्रांसफर इंडस्ट्री पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगाम लगाई है। आज हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर की जा रही हैं। मनोहर लाल के राज में प्रदेश में 17 राष्ट्रीय राजमार्ग बने। बेटियों की संख्या पहले 1 हजार पुरुषों पर 817 थी। प्रधानमंत्री ने हरियाणा से बेटी बचाओ-बेटी-पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की। इसके बाद अब हरियाणा में 1 हजार पुरुषों पर 913 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। 8 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने बहुत बेहतरीन कार्य किया है।
इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने जनसंघ के पुरोधा और हरियाणा की राजनीति के महान नेता डॉ० मंगलसेन को याद किया। उन्होंने डॉ० मंगलसेन के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ० मंगलसेन सिद्धांतों के आधार पर समाज सुधार व सुचिता लाने वाले सच्चे हरियाणवी थे। डॉ० मंगलसेन ने भारतीय जनसंघ की नींव डाली थी। उन्होंने जो बीज हरियाणा में बोया था आज वह वट वृक्ष बन गया है। उन्होंने कहा कि महान संत सूरदास को भी याद किया। उन्होंने कहा कि संत सूरदास का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ। दृष्टि बाधित होते हुए भी उन्होनें भगवान श्री कृष्ण का वर्णन इतने सुंदर तरीके से किया। निश्चित रूप से उनके हृदय में भगवान श्री कृष्ण विराजमान थे।

Related posts

सावधान! MCF में संतोषजनक काम ना करने वाले कर्मचारियों को किया जा सकता है सेवानिवृत।

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ शिक्षा क्षेत्र के अलावा समाजसेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: जितेंद्र दहिया

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal welcoming Punjab Chief Minister,Mr.Parkash Singh Badal

Metro Plus