Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हमें अपने देश की सेनाओं और सैनिकों पर गर्व है: केजरीवाल

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 फरवरी: अभी कुछ दिन पहले पुलवामा में अपने 41 जवान शहीद हुए थे। पूरे देश की आत्माध रो पड़ी थी। सारे देश में बहुत गुस्सा था। सारा देश चाहता था कि बदला लिया जाए। कब तक आखिर भारत बर्दाश्तज करेगा। हमारे देश की वायु सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर जैश के ठिकानों को बम से उड़ा दिया। हमें अपने देश की वायु सेना पर और सेनाओं पर भारी गर्व है। उन्होंने भारत का सीना चौड़ा कर दिया। भारत का सिर ऊंचा कर दिया और जो अपमान पाकिस्तान ने पुलवामा में किया था उसका उन्होंने भरपूर बदला लिया। पूरा देश इस समय भारत सरकार के साथ खड़ा है। पूरा देश एकजुट है। सभी धर्म के लोग, सभी जातियों के लोग सरकार के साथ हैं। प्रधानमंत्री के साथ हैं। सभी पार्टियों के लोग साथ हैं और सारा देश चाहता है कि इस बार आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरीदाबाद में आयोजित ब्राह्मण स्वाभिमान समारोह के दौरान ये बातें कहीं।
अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा 2011 में अन्ना आंदोलन शुरू हुआ था उस टाइम अगर कांग्रेस वाले जन लोकपाल बिल बना देते तो आज ये आम आदमी पार्टी नाम की आफत नहीं आती उनके सिर पर। उस टाइम उन्होंने लोकपाल बिल नहीं बनाया। दिग्विोजय सिंह खड़े होकर कहते थे कि अगर लोकपाल बिल बनाना है तो खुद आओ और चुनाव लड़ो। हम कहते थे कि हमारी औकात नहीं है चुनाव लडऩे की। हम छोटे आदमी हैं। हमारे पास ना तो पैसा है ना आदमी हैं। हम तो सिर्फ ये चाहते हैं कि भ्रष्टाीचार के खिलाफ एक्श न होना चाहिए। पर वो माने नहीं। मैं आज भी उन लोगों को यही कहता हूं कि इस देश के आम आदमी को कभी मत ललकारना। ये आम आदमी बड़ी खतरनाक चीज है। जिस दिन इस देश का आम आदमी खड़ा हो जाता है उस दिन बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल जाती हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में अनेक शानदार काम हो रहे हैं। सरकारी स्कूल बहुत अच्छे हुए हैं। आप सबने बताया कि हरियाणा में प्राइवेट स्कूल वालों ने लूट मचा रखी है। अभिभावक बहुत परेशान हैं। हमने दिल्ली में किसी भी प्राइवेट स्कूल को फीस नहीं बढ़ाने दी। इतना ही नहीं, शीला दीक्षित के टाइम पर कई सारे स्कूलों ने जो फीस बढ़ाई थी उनके पैसे वापस करवाये हैं। ऐसा आज तक भारत में नहीं हुआ होगा कि प्राइवेट स्कूलों ने पैसे वापस किए हों। सारे स्कूलों की ऑडिट करवाई है तो पता चला कि कई-कई स्कूल 20.20 करोड़ रूपये लेकर बैठे हैं। कई स्कूलों ने पैसे डाइवर्ट करके नई-नई बिल्डिगें बना लीं। दूसरे स्कूल बना लिए। ये कानून के हिसाब से गलत है।
इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में प्राईवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद कर दी। चार साल से प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने दी। अस्पतालों के अंदर सारा इलाज मुफ्त कर दिया। मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। बिजली एक रूपये यूनिट कर दी। अब स्वाफ मीनाथन रिपोर्ट लागू करने जा रहे हैं। ये सब इसलिए हो पाया क्योंकि दिल्ली के लोगों ने अपने वोट की कीमत पहचानी थी। ये उस एक-एक वोट का कमाल है। अगर आप सब लोग मिलकर अपने वोट की कीमत पहचान लें तो वो कमाल हरियाणा में भी हो सकता है। आने वाले हरियाणा के चुनावों में आप लोग अपने वोट की कीमत समझना। ब्राह्मण समाज आशीर्वाद देगा तो हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। हम दिल्ली से भी ज्यादा काम हरियाणा में करके दिखायेंगे।


Related posts

Rtn. Sanjeev Rai Mehra बने Rotary के डिस्ट्रिक गर्वनर नॉमिनी डेजिनेट DGND

Metro Plus

शिक्षा-जगत के 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Metro Plus

नए राशन डिपो के लिए कैसे करें आवेदन? देखें!

Metro Plus