Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शिव रात्रि के अवसर पर मरीजों को नि:शुल्क भोजन कराया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
पलवल, 4 मार्च: भारत विकास परिषद् पलवल के द्वारा नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए चलाए जा रहे नि:शुल्क अन्नपूर्णा भोजनालय में आकर एक्सपर्ट ड्राइक्लिनर के प्रो० समाजसेवी राकेश राजा ने पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के संयोजक और भारत विकास परिषद् के सदस्य आर्यवीर लॉयन विकास मित्तल और सह-संयोजक अल्पना मित्तल के सहयोग से अस्पताल में शिव रात्रि और अपनी शादी के सालगिरह के अवसर पर उपस्थित सैकड़ों मरीजों को भोजन करवाया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद् पलवल के प्रधान हेम चन्द मंगला ने राकेश राजा और उनके परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मानव सेवा सर्वोपरि है। अन्नपूर्णा भोजनालय में कोई भी व्यक्ति आकर अपने जन्मदिन शादी की सालगिरह आदि विशेष अवसरों पर मरीजों को खाना खिला पुण्य का भागी बन सकता है।
इस अवसर पर गीत, सोनम,लवीश, दीपक, रेखा, सोनु, रेखा, रूद्र नारायण आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को राशन मिलना संभव हो पाया है: सीमा त्रिखा

Metro Plus

लायंस क्लब फरीदाबाद एवरसाईन का 16वां अभिषेक समारोह धूमधाम से सम्पन्न

Metro Plus

फरीदाबाद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DC विक्रम सिंह ने क्या किया? देखें!

Metro Plus