Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

होटल वाइब बाय द ललित द्वारा रन फॉर नेचर मैराथन का हुआ आयोजन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 मार्च: होटल वाइब बाय द ललित द्वारा रन फॉर नेचर मैराथन का आयोजन किया गया। 5 किलोमीटर की इस दौड़ में खराब मौसम के बावजूद होटल के लगभग सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यह दौड़ सराय से शुरू होकर एनटीपीसी चौक होते हुए वापिस सराय पहुंची। यह दौड़ होटल के मालिक अमनदीप सिंह के दिशा-निर्देशानुसार प्रबंधक चंद्रकांत दूबे व पीआर अधिकारी कैप्टन जयपाल नागर व मानव संसाधन अधिकारी सुतप्पा दास की देख-रेख में आयोजित हुई। इस दौड़ में अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस मौके पर जयपाल नागर ने बताया कि दौड़ का उद्वेश्य प्र्रकृति के प्रति जागरूक करना था। जिस कदर एनसीआर में प्रदूषण बढ़ रहा है, उस पर किस तरह से काबू पाया जा सकता है, इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस दौड़ का आयोजन करवाया गया था। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में होटल के कर्मचारियों के अलावा होटल में ठहरे हुए देशी-विदेशी अनेक मेहमानों ने भी हिस्सा लिया।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल की पहल, अभिभावकों को दिए प्रभावी पालन-पोषण के टिप्स

Metro Plus

संविधान दिवस पर किया उसके निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान: विकास चौधरी

Metro Plus

DPS-81 के पेरेंट्स ने लिया अभिभावक एकता मंच को आड़े हाथों, कहा ना करे बेवजह दखलंदाजी।

Metro Plus