Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जीता स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2019 का खिताब

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 मार्च: मानव रचना यूनिवर्सिटी के बीटेक सीएसई के छात्रों ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2019 में सॉफ्टवेयर श्रेणी में पहला ईनाम अपने नाम किया है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन दुनिया का सबसे बड़ा ओपन इनोवेशन मॉडल है, जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा 48 नोडल केंद्रों पर एक साथ आयोजित किया गया था जिस पर AICTE, MIC MSME, i4c नजर बनाए हुए थे।
मानव रचना विश्वविद्यालय की टीमXCODERS” को MSME की समस्या को हल करने के लिए सॉफ्टवेयर संस्करण श्रेणी की स्क्रीनिंग में चुना गया था, सुचारू उत्पादन और क्षमता के सुधार के लिए प्रिंटिंग उद्योग में प्रक्रिया स्वचालन। छात्रों को पचास हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ० आई.के.भट्ट ने टीम एक्स कोडर्स के सभी छात्रों ईशू गोयल, पलाश दूबे, अभिषेक, सौरभ सेठी, आदित्य, अरिश फातिमा और उनके मेंटर प्रोफेसर अकुंर कुमार अग्रवाल को बधाई दी।
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2019 में देशभर से 6000 से ज्यादा कॉलेज के लगभग 50 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें आईआईएससी, एनआईटी, प्राइवेट संस्थान शामिल थे।

Related posts

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने FPSC की ओवरऑल विनर की ट्रॉफी जीत अपना परचम लहराया।

Metro Plus

होली बाद सरकारी पार्क में बने ‘पीरजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ पर कब्जा ले सकता है नगर निगम।

Metro Plus

DC पंचकूला के माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड का मुख्य प्रशासक होने पर उठा कानूनी सवाल..

Metro Plus