Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

निर्भया कांड पर बनी डॉक्युमेंटरी का प्रसारण तो सही लेकिन हत्यारों को हो जल्द से जल्द फांसी: सुरेन्द्रपाल

नवीन गुप्ता
मुम्बई/फरीदाबाद: सन् 1998 में बनी महाभारत में पांडवों के गुरू द्रोणाचार्य तथा देवों का देव महादेव नामक सीरियल में प्रजापति दक्ष का किरादार निभाने वाले टीवी एक्टर सुरेन्द्रपाल की माने तो ब्रिटेन के टीवी चैनल बीबीसी ने अभी हाल ही निर्भया कांड पर जो डॉक्युमेंटरी का प्रसारण किया है उसमें उन्हें ऐसा कोई खास नहीं लगा जिसके कारण उसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए। साथ ही सुरेन्द्रपाल का यह भी कहना था कि देश में दोबारा ऐसा घिनौना कार्य नहीं होना चाहिए।
सुरेन्द्रपाल ने कहा कि रामायण में भी रावण से सीखने को मिलता है कि बुरे काम का बुरा नतीजा होता है। उन्होंने कहा कि इस डॉक्युमेंटरी का बंद ना कराया जाए बल्कि जो आवाज उठानी हैं वो आवाज निर्भया कांड के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी के फंदे पर चढ़ाने के लिए उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना को घटित हुए दो वर्ष चुके हैं लेकिन ‘निर्भया कांड को अमलीजामा पहनाने वाले हत्यारे आज तक भी जिंदा है, इससे समाज को गंदा मैसेज जाता है। सुरेन्द्रपाल के अनुसार यहां इंसाफ मिलने में बहुत देर लग जाती है। जबकि होना तो यह चाहिए कि बुराई का खात्मा जल्द से जल्द हो।
टीवी एक्टर सुरेन्द्रपाल ने भारत सरकार से मांग की है कि निर्भया जैसी हजारों लड़कियों के साथ जो नाइंसाफी हुई है उसके लिए सरकार एक बहुत ही मजबूत कानून बनाए ताकि ऐसी क्रुर घटना की हिन्दुस्तान के किसी भी परिवार में पुनरावृति ना हो सके। उन्होंने कहा कि निर्भया के माता-पिता दो वर्ष बीत जाने के बाद आज भी निर्भया के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी के फंदे पर लटकाए जाने कि आस लगाए बैठे है। सुरेन्द्रपाल का कहना है कि सरकार को इस दिशा में जल्द ही कदम उठाने चाहिए ताकि पीडि़त परिवार को राहत की सांस मिल सके।

Related posts

Modern Delhi Public School celebrated ‘The Joy of Giving’ to mark ‘Raksha Bandhan’

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में रंगोत्सव में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Metro Plus

Rotary Club of Grace एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा टीबी के मरीजों को Protein diet प्रदान की गई।

Metro Plus