Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

…जब विधायक मूलचंद शर्मा पर बरसी शारदा, कहा शहीदों की शहादत का किया अपमान। जानिये कैसे?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 12 मार्च: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर ने स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा के उस बयान को बड़ा हास्यप्रद और हैरान करने वाला बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि वे मुख्यमंत्री के आगमन पर बल्लभगढ़ की सड़कों को गंगाजल से धोएंगे। शारदा का कहना है कि उन्हें शायद यह नहीं मालूम की बल्लभगढ़ शहीदों की ऐतिहासिक नगरी है। यहां की माटी को मस्तक पर लगाकर लोग अपने आपको गौरवान्वित व धन्य महसूस करते हैं। उन्होंंने कहा कि विधायक सड़कों को गंगाजल से धोने की बात कहकर यहां की जनता व शहीदों का अपमान कर रहे हैं। विधायक की यह सोच उनकी समझ से परे है कि ऐसा करके वह क्या साबित करना चाहते हैं।
शारदा राठौर का कहना है कि 1857 की क्रांति में यहां के राजा नाहर सिंह शहीद हुए, जिन्हें पूरी दुनिया नमन करती है। हाल ही में श्रीनगर के आतंकी हमले में शहीद हुए संदीप की अंतिम यात्रा भी इन्हीं सड़कों से होकर गुजरी जो हम सबके लिए गौरव की बात है। यहां की माटी को चूम कर युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत होती है। ऐसे में यहां की सड़कों को गंगाजल से धुलवाना, यहं के शहीदों की शहादत का घोरअपमान है। ऐसे बयान का कोई औचित्य नहीं है। शारदा का कहना है कि यदि विधायक को साफ करना ही है तो शहर में हर तरफ फैले कूड़े के ढेरों को साफ करवाएं, ऊपर तक भरी हुई नालियों को साफ करवाएं। शहर में चारों तरफ फैली हुई गंदगी से ध्यान भटकाने के लिए विधायक ऐसा बयान दे रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं है।

Related posts

जन्मदिवस वाले दिन ही निधन हो गया पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का

Metro Plus

जीवा स्कूल Road Safety Quiz में प्रथम स्थान पर रहा

Metro Plus

DTP इंफोर्समेंट ने भूपानी गांव में 10 एकड़ भूमि पर बसाई जा रही अवैध कालोनी को ध्वस्त किया!

Metro Plus