Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 मार्च: बच्चे इस देश का भविष्य हैं और इस भविष्य का निर्माता अच्छा शिक्षक होता है और अच्छा शिक्षक अपने पूर्व के संस्कारों से बनता है। केवल किताबी शिक्षा एक बच्चे के लिए अच्छी आजिविकोपार्जन का माध्यम तो बन सकती है, परन्तु अच्छे राष्ट्र का आधार तो संस्कारी विद्यार्थी ही बन सकता है। ये उद्गार कमला नेहरू पब्लिक स्कूल एस.जी.एम. नगर फरीदाबाद के वार्षिकोत्सव में राज्य औषधि नियन्त्रक नरेन्द्र आहूजा विवेक ने मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर दिए। नरेन्द्र आहूजा विवेक ने बच्चों को किसी भी प्रकार से नशे से दूर रहने की शिक्षा भी दी कि एक निव्र्यसनी बालक ही मजबूत व्यक्ति बन सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय निगम पार्षद संदीप भारद्वाज ने की और विद्यालय द्वारा दी जाने वाली संस्कार शिक्षा और अध्यापकों के परिश्रम की भूरि-भूरि प्रंशसा की। विद्यालय की प्राचार्य ज्योति आर्या ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और आने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दासराम आर्य, सचिव विधा भूषण आर्य, मैनेजर सुरेश गुलाटी, सैक्टर-48 के प्रधान सतीश टिकानिया, तरूण कुमार वर्मा, सत्यभूषण आर्य, जिला औषधि नियन्त्रक करण सिहं गोदारा, जिला औषधि नियन्त्रक कृष्ण कुमार गर्ग, विजय भूषण आर्य एडवोकेट, संजय अधाना एडवोकेट, आलोक पाराशर, दीपक रहेजा, सिंधु सुब्रमण्यम, ममता पाराशर, रंजना अरोड़ा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें से पुलवामा शहीदों पर किया गए मंचन को देखकर सभी अभिभावकों और अतिथियों की आंखे नम हो गई।

 

 

Related posts

FOGAAT School ने भारत को जानो प्रतियोगिता में DPS को हरा मारी अपनी बाजी

Metro Plus

रोटरी क्लब ग्रेस ने लगाया मेमोग्राफी चैकअप कैंप, 46 महिलाओं की हुई जांच

Metro Plus

मल्होत्रा ने कहा, श्रम कानूनों की पालना संस्थान में प्रबंधन व कर्मचारियों के बीच परस्पर विश्वास का वातावरण बनाते हैं

Metro Plus