Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

YMCA में चल रहे सिविल डिजाइन एवं परियोजना प्रबंधन पर कार्यशाला का संपन्न

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 मार्च: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सिविल इंजीनियरिंग में ढांचागत डिजाइन एवं परियोजना प्रबंधन विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गया। कार्यशाला का आयोजन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बेडकर नगर तथा औद्योगिक सहयोग से टीईक्यूआईपी-3 के अंतर्गत किया गया।
इस दो दिवसीय कार्यशाला में कुल नौ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए जिसमें विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग में ढांचागत डिजाइन, भवन निर्माण सामग्री, परियोजना प्रबंधन तथा क्रियान्वयन से संबंधित विषयों की जानकारी दी गई। दूसरे दिन तकनीकी सत्रों को राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन निर्माण सामग्री परिषद, फरीदाबाद के महा-निदेशक डॉ० नरेन्द्र कुमार तिवारी, दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रो० डॉ० अवधेश कुमार तथा एडॉर वेल्डिंग लिमिटेड के सहायक महा-प्रबंधक शेखर गुप्ता ने संबोधित किया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर व इंटीरियर डिजाइनिंग में प्रयोग होने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयर की जानकारी दी गई तथा विश्वविद्यालय की निर्माणाधीन परियोजनाओं का भ्रमण करवाया गया।

Related posts

NIT में स्थित कौन है वो बेकरी वाला जिससे मांगी गई थी 2 करोड़ की फिरौती? देखें!

Metro Plus

भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने लिया मोक्ष धाम के कायाकल्प का संकल्प

Metro Plus

GST करों को सरल व पारदर्शी बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus