Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

QRG Hospital के डॉ०प्रबल रॉय के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज करने को लेकर कृष्णपाल गुर्जर को सौंपा ज्ञापन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/पलवल, 2 दिसम्बर:
QRG Hospital सेक्टर-16ए में हुई पलवल निवासी भगवत दयाल की मौत हॉस्पिटल प्रबंधन के जी का जंजाल बन गया है खासकर डॉ. प्रबल राय के लिए। यह मामला सुलझने की बजाए लगातार उलझता जा रहा है। मृतक के परिजन इस मामले में डॉ. प्रबल राय और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने के लिए अड़े हुए हैं।
QRG Hospital सेक्टर-16ए में श्याम नगर कॉलोनी निवासी भगवत दयाल की बिना अल्ट्रासाउंड व कोई अन्य पेट की जांच किये गलत इलाज करने के दौरान हुई मौत के मामले में परिवार के लोगों ने इस मामले में आज ऑपरेशन करने वाले डॉ प्रबल राय व उनकी टीम तथा हॉस्पिटल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए केंद्रीय राज्यमत्री कृष्णपाल गुर्जर को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर क्यूआरजी हॉस्पिटल व डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
उन्होंने मांग की है कि डॉ. प्रबल राय, उनकी टीम तथा हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए भगवत दयाल को न्याय दिलाया जाए। पीडि़़त परिजनों को मंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह इस मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे। परिवार के लोगों ने मंत्री जी को बिसरा जांच में हो रही देरी के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने मांग की है कि कुशल डॉक्टरों की एक टीम बनाई जाए जिसमें परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया जाए।
बता दें कि पथरी के ऑपरेशन के लिए क्यूआरजी हॉस्पिटल सेक्टर-16ए फरीदाबाद गए भगवत दयाल (38) स्वयं पलवल से चलकर अपनी पथरी का ऑप्रेशन कराने QRG Hospital आया था जिसकी डॉक्टरों ने कई सर्जरी कर दी। बाद में उसे बिना कारण बताए वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। बार-बार पूछने पर भी डॉक्टर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। पांच नवंबर शाम को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। भगवत दयाल की मृत्यु के बाद से ही पूरा परिवार का बुरा हाल है। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनका भविष्य अब अंधेरे में लटका है।

Related posts

सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में शुक्रवार से चार दिन की हड़ताल पर रहेंगे प्राईवेट स्कूल

Metro Plus

SRS का डॉयरेक्टर राजेश सिंघला धोखाधड़ी के मुकदमे में गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Metro Plus

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने तय की रणनीति

Metro Plus