Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

INNERWHEEL क्लब की जोड़ी ने जीता बॉलीवुड डांस में First Prize

मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता/नवीन गुप्ता की रिपोर्ट 
फरीदाबाद, 19 मार्च: मन में उठी उमंग, बाजे ढोल मृदंग। बिखेरे प्यार के सबरंग, आओ होली मनाए संग-संग।। जी हां, इन्हीं चार लाइनों को ध्यान में रखकर होली का रंगारंग त्योहार सबरंग इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया गया। रही सही कसर पूरी कर दी ईनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन की निधि और शैली ने। इन दोनों की जोड़ी ने इस होली के Function में बॉलीवुड जोड़ी डांस में अपनी शानदार प्रस्तुति दे धूम मचाकर First Prize हासिल किया जो कि इस होली मिलन समारोह में चीफ गेस्ट के तौर मौजूद इला अरुण तथा चेयरमैन प्रीति गुगनानी द्वारा दिया गया। क्लब के तरफ से इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट मीनाक्षी जैन तथा पूर्व प्रधान सुनीता सिंह भी मौजूद थीं। वहीं इस अवसर पर सुनीता सिंह तथा मीनाक्षी जैन द्वारा इनरव्हील क्लब ऑफ  नोएडा, पिलखुवा, रोहतक तथा एयरपोर्ट से फ्लैग एक्सचेंज भी किया गया।
    
वहीं दूसरी तरफ इनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन द्वारा खुद भी अपने क्लब का होली मिलन समारोह भी बड़े शानदार तरीके से GBM में मनाया गया। क्लब के 6 मेंबर्स की टीम ने इस होली मिलन समारोह में जमकर रंग बिखेरे। गुलाब के फूलों और रंग-बिरेंगे गुलाल से DJ फ्लोर पर डांस कर सभी ने होली मिलन कार्यक्रम का आनंद लिया, वहीं मेंबर्स ने कई प्रकार के गेम्स, क्विज और डांस का आयोजन भी किया। समारोह में ड्रेस कोड White थीम था। इस अवसर पर क्लब की प्रधान मीनाक्षी जैन ने क्लब के सदस्यों को भविष्य में किये जाने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी। समारोह में मीनाक्षी जैन की अगुवाई में शालू गोयल, मंजू सर्राफ, रीना परमार, सरोज जैन, मीनू गुप्ता, ममता, शैली गोयल, अंकिता गुप्ता, मंजू गोयल, सुनीता सिंह, साधना गुप्ता, मोना अग्रवाल आदि क्लब की 45 मेंबर्स ने शिरकत कर समारोह को खुशनुमा बना दिया।
  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

DC यशपाल ने कहा, मुस्लिम लोग अपने घरों में रहकर रमजान के माह मे नमाज अदा करें

Metro Plus

समाजसेवी विनय गुप्ता को भ्रात शोक: आज सात बजे किया जाएगा दाह संस्कार

Metro Plus

डॉक्टर का घिनौना रूप, रेप के मामले से बचाने के लिए दलाली करने के आरोप में युवती सहित डॉक्टर गिरफ्तार।

Metro Plus