Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

DC यशपाल यादव देखो कहां पहुंच गए आज क्या करने?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 अप्रैल:
उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी जरूरतमंद व गरीब लोगों को खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सभी वार्डों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार करवाई जा रही है, ताकि उन्हें निरंतर खाने की सप्लाई दी जा सके।
उपायुक्त ने बुधवार को सेक्टर-15 स्थित सिंह सभा गुरूद्वारे का दौरा किया और वहां जरूरतमंद लोगों के लिए बनाए जा रहे खाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस गुरूद्वारे में प्रतिदिन 25 हजार खाने के पैकेट प्रतिदिन दिन में दो बार में तैयार किए जाएंगे, जिनमें से आधे पैकेट सुबह और आधे पैकेट सायं के समय सभी 40 वार्डों में भेजकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। इस कार्य के लिए सभी वार्डों में एक-एक अधिकारी को इंचार्ज बनाया गया है। ये अधिकारी संबंधित वार्ड के पार्षद व वांलिटियर की मदद से जरूरतमंद व्यक्तियों तक खाना पहुंचाएंगे। इस कार्य में औद्योगिक संगठन द्वारा मदद की जाएगी।
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि शहर के सामाजिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर आह्वान किया गया है कि वे प्रशासन के साथ मिलकर तथा संगठित रूप से कार्य करें तथा खाने की पहुंच हर जरूरतमंद व्यक्ति तक करना सुनिश्चित करें। कोई भी क्षेत्र छुटना नहीं चाहिए।
उपायुक्त ने गुरूद्वारा प्रबंधन के सदस्यों व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बात की तथा खाना तैयार करने, पैकिंग करने तथा डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस तैयार खाने को सही समय पर वार्डों में पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट व व्हीकल की उचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। यह व्हीकल दोनों समय यहां से खाना उठाएंगे तथा वार्डों तक पहुंचाएंगे। जहां आगे वालिंटियर इस खाने के पैकेट को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

लखन सिंगला ने मंत्री विपुल गोयल पर लगाया रोहित सिंगला का चुनाव कार्यालय तुड़वाने का आरोप

Metro Plus

गार्ड ऑफ ऑनर पर सरकार की ‘सजर्री’- जानें किसको कैसे, कब और कितना मिलेगा सम्मान?

Metro Plus

प्ले बैक सिंगर ऋचा शर्मा ने म्यूजिकल इवनिंग में बिखेरा सूरों का जादू

Metro Plus