Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

महेेन्द्र प्रताप ने किया जिलेभर के कांग्रेसियों को एक मंच पर इकट्ठा

– महेेन्द्र प्रताप ने कहा, दुनिया में भारत का मजबूत विश्व शक्ति के तौर उभरना कांग्रेस की देन
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मार्च: पांच वर्ष का समय परिवर्तन का समय रहा है। पार्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है। आजादी कांग्रेस ने दिलाई। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके दिखाए हैं। देश में कांग्रेस का शासन करीब 49 साल का रहा है। इतने समय में देश यदि आज दुनिया के पटल पर मजबूत विश्व शक्ति के तौर उभरा है तो ये कांग्रेस की ही देन हैं। ये कहना है हरियाणा कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री महेेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह का।
उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में ही हार जीत चलती रहती है लेकिन लड़ाई सिद्धांतों की होनी चाहिए। लेकिन आज बड़ी विडम्बना है कि आज देश की राजनीति में राष्ट्र निर्माण को लेकर मुद्दे नहीं बल्कि स्तर हीन बातें चल रही है। जनता का ध्यान मुख्य बातों से भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या हुआ भाजपा के वायदों का, दो करोड़ बेरोजगारों का रोजगार देने का, 15 लाख रूपये प्रति व्यक्ति को देने का, किसानों की आय दुगनी करने का, यही नहीं भाजपा के पांच साल के शासन में 60 हजार किसान आत्महत्या कर चुका है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अब कुशासन का अंत करने का समय आ गया है, इसलिए पूरी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फैंकने है। फरीदाबाद के कांग्रेस के कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है कि हरियाणा में परिवर्तन के लिए शुरू की जा रही रथ यात्रा शुभारंभ 26 मार्च से हो रहा है। इस यात्रा में हरियाणा के सभी नेता एक जुट होकर जनता में जन-जागरण अभियान चलाएंगे और झूठ की सरकार की पोल खोलेंगे। हमें जनता में स्तरहीन बातें नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के मुददे उठाने होंगे।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य चौ महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज आयोजित की गई बैठक का उद्देश्य 26 से 30 मार्च तक पूरे हरियाणा में निकलने वाली यात्रा में सुझाव देने के लिए सभी सांसद, पूर्व सांसद , विधायक, पूर्व विधायक और कांग्रेस के पदाधिकारी की बैठक बुलाई गई। जिसमें पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, विधायक करण दलाल, विधायक उदयभान, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, लोकसभा फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल नागर, सुभाष कौशिक, हरेन्द्रपाल राणा, इजराईल, मोहम्मद बिलाल, जगन डागर, सुमित गौड़, तरूण तेवतिया, विकास चौधरी, डा० धर्मदेव आर्य, अनीशपाल, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, राकेश भड़ाना, सुन्दर माहौर, प्रवेश मेहता, राजेन्द्र भामला, सूबेदार सुमन, विजयपाल चंदीला, विनोद कौशिक, भारत भूषण आर्य, योगेश गौड़, इकराम खान, योगेश ढींगड़ा, जितेन्द्र भड़ाना, राजेश भड़ाना, विकास वर्मा, राजेश खटाना, डा सौरभ शर्मा, फिरे पोसवाल, नेत्रपाल अधाना, महीपाल बंधू, सेवाराम वर्मा, राजेन्द्र चपराना, इंद्रावती, सीमा, स्नेह सहगल, पूनम, बेदी जार्ज, भूपेन्द्र नागर, मनोज अग्रवाल, गुलशन बज्गा, बलजीत कौशिक, राजेश आर्य, एस एल शर्मा, रतनपाल, छत्रपाल सौरोत, डा० राधा नरूला, विजयपाल सरपंच कोट, विजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह के बुलावे पर लोकसभा फरीदाबाद के कांग्रेसियों ने एकजुटता दिखाते हुए सूरजकुंड रोड़ स्थित फार्म हाऊस पर पहुंचे जहां सभी कांग्रेस के आला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार और सूझाव दिए और एकजुट होकर भाजपा को हराने का दम भरा। वहीं कांग्रेसियों को एकसूत्र में पिरोने का काम कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने किया। यही वजह है कि एक ही मंच पर इतनी बड़ी तदाद पर कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिखाई पड़े।
गौरतलब है कि जहां पूरी कांग्रेस एकजुट होने के लिए यात्रा की शुरूआत कर रही है वहीं फरीदाबाद में अभी भी कांग्रेस की फूट साफ साफ दिखाई दी । इस बैठक में विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक शारदा राठौर, पूर्व मंत्री स्व शिवचरण शर्मा के परिवार से भी कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। जिसे देखते हुए लगता है कि कांग्रेस की गुटबाजी अभी समाप्त होने वाली नहीं है।

Related posts

DC यशपाल ने मास्क पहनने और Social Distancing को बताया कोरोना से बचाव का कारगर फार्मूला।

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने BK अस्पताल में वैक्सीनेशन का टीका लगवाया

Metro Plus

जाने आज विधानसभा में क्या बोले NIT 86 के विधायक भड़ाना

Metro Plus