Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी की सरकार शहर में जल संकट से निपटने में पूरी तरह नाकाम: बलजीत कौशिक

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 अप्रैल: गर्मियों की शुरूआत के साथ ही फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। लोगों को रोजाना हो रही परेशानी को लेकर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में नगर-निगम मुख्यालय पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आने वाली सभी कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या को लेकर सैकड़ो महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन कर निगम मुख्यालय का घेराव किया।
इस दौरान कमिश्नर की गैर-मौजूदगी में भारी तादाद में महिलाओं के प्रदर्शन को देख निगम के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और वे पसीने-पसीने हो गए। प्रदर्शनकारी यहीं नहीं रूके उन्होंने निगम मुख्यालय पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए है कहाकि कि भाजपा सरकार शहर में जल संकट से निपटने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और महापौर घोड़े बेच कर सो रहे हैं। श्री कौशिक ने कहाकि पूरे फरीदाबाद विधानसभा में सैक्टर हो या कॉलोनियां सभी में पानी की समस्या इतनी गंभीर समस्या बन गई है। उन्होंने बताया कि मिल्हाड कॉलोनी में पिछले 2 महीने से ट्यूबल खराब पड़ा है। इसी तरह राम नगर और कृष्णा कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी व अन्य कॉलोनी में भी ट्यूबल खराब होने की वजह से लोगो को पानी की समस्या से झूझना पड़ रहा है। कई बार अधिकारी व उद्योग मंत्री से शिकायत के बाबजूद ट्यूबल खराब पड़े है। अधिकारियों के कान पर झू तक भी नहीं रेंगती। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनता पानी के लिए तरस रही है। उन्होंने कहाकि अगर 2 दिन में पानी की समस्या से निजात नहीं मिली तो वह सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने उद्योग मंत्री विपुल गोयल पर हमला बोलते हुए कहाकि भाजपा सरकार के नुमायंदे ने जो जनता से वादे किए थे उन पर वह खरे नहीं उतरे। अब वक्त आ गया है जनता इनको सबक सिखाएगी। जनता को जो झूठे सब्जबाग दिखा कर जनता को गुमराह किया है। अब जनता समझ चुकी है इस बार जनता झूठे जुमले वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगी।
इस मौके पर सुनीता फागना प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, रणधावा फागना प्रदेश सचिव हरियाणा कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ, अंजू, श्रीदेवी, ममता, शारदा, मंजू, तबस्सुम, रेख, सरोज, पिंकी, आशु, सोनिया, विनीत देवी, उमा, सुनीता, सरोज, इंदर यादव, रामकिशन शर्मा, केदार सिंह कर्दम, महेश रामनगर, सोनू मास्टर, मुनीलाल, वीर इत्यादि सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

Abhirashi Group: जैन बंधुओं ने New Year पर लोगों को 2020 किलो दूध पिलाकर दिया नशे से दूर रहने का संदेश।

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल बच्चों के चहुंमुखी प्रतिभा के विकास में कोई नहीं छोड़ेगा: धर्मपाल

Metro Plus

बंगला साहिब का लंगर World Book of Record में शामिल

Metro Plus