Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्वर्गीय चन्द्रशेखर ने देश और समाज का नाम रोशन किया: उमेश भाटी

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 अप्रैल: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर उमेश भाटी के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे याद किया। इस मौके पर ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि स्व० चन्द्रशेखर ने सदैव देश हित के निर्णय लिए और उन्होंने प्रधानमंत्री काल में देश को बुलदियों पर पहुंचाया। उन्होंने कहाकि उन्होंने सदैव सच्चाई, ईमानदारी से चलने का संदेश दिया और स्वयं भी ईमानदारी व सच्चाई के पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे। श्री भाटी ने कहा कि स्वर्गीय चन्द्रशेखर ने समाज और देश का नाम रोशन किया।
इस मौके पर ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि हम सभी को अपने कामो में पूरी ईमानदारी एवं सच्चाई से करने चाहिए क्योकि सच्चाई व ईमानदारी से काम करने वाला व्यक्ति सदैव सफलताओं को छूता है और सबका प्यारा बना रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी 2019 के चुनावों में भी आप सच्चे, ईमानदार प्रत्याशियों को ही विजयी बनाए ताकि आगे चलकर आप लोगों को लाभ मिल सके। झूठे, बहकावे और घोषणा करने वालों पर विश्वास ना करे क्योकि यह लोग केवल वोटो के समय ही आपकों लोक लुभावने वायदे करते है और जब कुर्सी आ जाती है तो नजर फेर लेते है। इसीलिए लोकसभा व विधानसभा चुनावों में सोच समझ कर अपने चहेते प्रत्याशियों को ही वोट दे।
इस मौके पर विजय भाटी, गगन सिसोदिया, दिवाकर मिश्रा, अंकित पुण्डिर, कपिल सिंह, वीरू ठाकुर, राजीव आदि मौजूद थे।

Related posts

मानव सुपर-21 आई.आई.टी कोचिंग सेन्टर के पांच छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता प्राप्त की

Metro Plus

डिजीटल लिट्रेसी बस ई-विद्यावाहिनी के प्रशिक्षुओं को दिए जाएंगे सर्टिफिकेट

Metro Plus

FMS में दिवाली समारोह का किया आयोजन

Metro Plus