Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मिशन जागृति करा रही है गरीबों को किताबें मुहैया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 अप्रैल:
पिछले 3 वर्षों से जो गरीब मां-बाप अपने बच्चों की कॉपी और किताब नहीं खरीद पाते थे उनको सामाजिक संस्था मिशन जागृति के जिला उपाध्यक्ष राजेश भूटिया के माध्यम से मिशन जागृति द्वारा किताब मुहैया कराई जा रही हैं। संस्था द्वारा कक्षा 1 से लेकर आगे की सारी कक्षाओं तक की बच्चों को किताबें बांटी जाती हैं।
अब इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज राजेश भूटिया ने 20 बच्चों को किताबें दी। इस अवसर पर मौजूद रहे ट्रैफिक ताऊ, अनिल फागना, दिनेश, इकबाल, बृजकिशोर, दिनेश सिंह, विपिन, विकास चौधरी आदि वॉलंटियर भी मौजूद रहे।
राजेश भूटिया ने बताया कि जनहित में चलाई जा रही इस मुहिम में कोई भी सज्जन अपने सामथ्र्यानुसार योगदान दे सकता है। कोई भी नई-पुरानी किताबें देकर किसी बच्चे का भविष्य उज्जवल बनाना चाहे तो वह मिशन जागृति को किताबें देकर ना केवल संस्था बल्कि इस समाज के कल्याण में अपनी भागीदारी निभा सकता है।
मिशन जागृति के महासचिव प्रवेश मलिक ने भी लोगों से अपील की है कि वह सब भी इस नि:स्वार्थ काम में बढ़-चढ़कर डबुआ कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, सेक्टर-50 में अपना योगदान दे सकते हैं।

Related posts

कलयुग के श्रवण कुमार कावड़ में बिठाकर माता-पिता को करवाई तीर्थ यात्रा

Metro Plus

भारतीय विद्या कुंज स्कूल ने धूमधाम से मनाई रामलीला

Metro Plus

सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में KedMan और ओरीफ्लेम की ओर से स्थापित की गई लैब

Metro Plus