Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Asha Jyoti विद्यापीठ में अर्थ डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 अप्रैल:
आशा ज्योति विद्यापीठ में अर्थ डे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने बड़े ही जोश व उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। स्कूली बच्चों ने कविता, भाषण और नाटक आदि करके दिखाए। छोटे बच्चों ने जब वृक्षों के परिधान पहन कर भाषण, कविता व नाटंक प्रस्तुत किए तो विद्यालय के सभी बच्चों का व अध्यापकगण का मन-मोह लिया। 8वीं व 9वीं के छात्र-छात्राओं ने शुद्ध वायु हमारी, आयु नाटंक दिखा कर वृक्षों का महत्व बताया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या इन्दु अग्रवाल ने बच्चों को आज के पर्यावरण के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे जीवन में पेडों का बड़ा ही महत्व है। अगर पेड़ नहीं होगें तो हमारा जीवन भी नहीं रहेगा। इसलिए हम सब को अपने जन्मदिन पर या त्योहारों पर पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि हमारा उद्वेश्य है कि बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनकी आंतरिक प्रतिभाओं को समाज के सम्मुख लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वास है हम बच्चों के लिए एक खुशी भरा वातावरण प्रदान कर रहे हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की तैयारी कर रहे हैं ।

Related posts

Senior Citizen Club द्वारा आयोजित संगीत संध्या में प्रकाशदीप स्कूल के बच्चों ने दिया शांति और अहिंसा का संदेश

Metro Plus

प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य लखन सिंगला के नेतृत्व में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

Metro Plus

फरीदाबाद की जनता कर रही त्राहि-त्राहि मंत्री विपुल गोयल ले रहे है मुख्यमंत्री बनने के सपने: विकास चौधरी

Metro Plus