Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

भारी बारिश के बीच गौरव अंतिल ने किया शहर का निरीक्षण, जलभराव रोकने के दिए सख्त निर्देश!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 7 अगस्त:
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने आज भारी बारिश के दौरान स्वयं मैदान में उतरकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

निरीक्षण के दौरान एडिशनल कमिश्नर ने वार्ड-9 के गुरूद्वारा रोड़, 45 फीट रोड़ सारन, मनीराम डिस्पोजल (डिवीजन-1), सेक्टर-52, नंगला रोड़, 60 फीट रोड़, सेक्टर-55 तथा गौंछी ड्रेन सहित कई स्थानों का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य कर रही है। कहीं भी ऐसी कोई बड़ी रुकावट नहीं पाई गई तथा वर्षा का पानी आसानी से ड्रेनों और डिस्पोजल तक पहुंच रहा है।

एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में सभी ड्रेनों, नालों एवं डिस्पोजल प्वाइंट्स पर लगातार निगरानी रखी जाए। यदि किसी स्थान पर जलभराव या अवरोध की सूचना मिले तो तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह भी मौजूद रहे।

Related posts

जाट समाज द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।

Metro Plus

सूरजकुंड मेला लोकल टू ग्लोबल आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम पर आयोजित किया जाएगा: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus

मोदी के फैसले के चलते एक बच्ची की मौत

Metro Plus