Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

एडवोकेट जितेंद्र सिंगला को किया IPL की चेन्नई सुपर किंग टीम ने सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 29 अप्रैल:
अग्रवाल समिति चावला कॉलोनी के प्रधान एडवोकेट जितेंद्र सिंगला को बिरला हिल ग्रुप के नॉर्थ इंडिया जोन के ड्रॉ में चयन होने पर कंपनी की ओर से आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग टीम से चैन्नई महानगर में सम्मानित किया गया है।
काबिलेगौर रहे कि पिछले दिनों बिरला ग्रुप के हिल ब्रांड ने ग्राहकों का ड्रॉ के द्वारा चयन किया था। इसमें नार्थ इंडिया जोन से जितेंद्र सिंगला एडवोकेट का सम्मान के लिए चयन हुआ। इस ड्रा के विजेता को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से सम्मानित होने के साथ-साथ हवाई मार्ग से चेन्नई आना-जाना व ताज होटल, चेन्नई में ठहरना भी कंपनी की ओर से नि:शुल्क था।
ड्रा के विजेता एडवोकेट जितेंद्र सिंगला ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी हरभजन सिंह, ब्रावो, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, शेरन वाटशन एवं टीम के अन्य खिलाड़ी भी इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे। सिंगला के अनुसार क्रिकेट के इन महान खिलाडिय़ों द्वारा सम्मानित होना अपने आप में गौरव की अनुभूति का पल था।
बिरला ग्रुप की ओर से प्रबंध निदेशक ध्रुव राय चौधरी, फरीदाबाद के डीलर सुरेश कुमार अग्रवाल, ललित मित्तल, चंद्रमौली, श्रीनिवास रेड्डी, नेपाल से आये हुए जयराम अर्यल एवं समस्त भारत से आए हुए अनेक गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Related posts

भारी बारिश के बीच शशि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया

Metro Plus

सेनफोर्ट प्ले स्कूल ने मनाया अपना पहला फाऊंडेशन-डे सेलिब्रेशन

Metro Plus

Kundan Green Valley में हवन कर मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार

Metro Plus