Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

चीनी मिल कर्मचारियों को तोफा योगयता अनुसार किया जाएगा सहकारिता विभाग में समायोजित

सोनिया शर्मा
चंडीगढ़, 4 नवंबर-
हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पिछले 4-5 सालों से बंद भूना सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुसार सहकारिता विभाग में समायोजित किया जा रहा है।
श्री यादव ने बताया कि पिछली सरकार ने इस सहकारी चीनी मिल भूना को निजी हाथों में दे दिया था, जिससे इन कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया था और कर्मचारी अदालतों की शरण में जा रहे थे। हमारी सरकार ने सत्ता संभालते ही पिछली सरकार की डील को रद्द करके और इन कर्मचारियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेकर उसका निपटान शुरु किया। आरंभ में इस चीनी मिल के 47 कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुसार सहकारिता विभाग में नियुक्ति दी गई। इसी प्रकार दूसरे चरण के दौरान 78 और कर्मचारियों को सहकारिता विभाग में नियुक्ति देकर दिवाली का तौहफा दिया जा रहा है। क्योंकि एक बेरोजगार व्यक्ति के लिए दीवाली के अवसर पर इससे बड़ा तौहफा नहीं हो सकता। इसके अलावा शेष बचे कर्मचारियों के मामले को भी प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है।
sugar_2434405f

Related posts

हरियाणा पुलिस शिकायत अथॉरिटी में नियुक्त रिटायर्ड महिला IAS अधिकारी को राज्यपाल नियुक्त कर सकते हैं या मुख्यमंत्री?

Metro Plus

सावित्री पॉलिटेक्निक में हरियाली तीज का समापन किया मेयर सुमन बाला ने

Metro Plus

सैक्टर-15 में आरएमसी रोड़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Metro Plus