Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादहरियाणा

गोल्फ टूर्नामेंट में महेंद्र बब्बर की टीम रही ग्रुप विनर

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 30 मार्च: अरावली गोल्फ क्लब में औद्योगिक संस्था एफआईए और जेसीबी द्वारा आयोजित वार्षिक गोल्फ टूर्नामेंट में लोंगेस्ट ड्राईव में अर्जुन मलिक प्रथम स्थान पर, पीन के नजदीक में रामानाथन, सेन्टर लाईन के नजदीक विक्रम भारद्वाज, नेट रर्नरअप डा० सनिल पाहवा, नेट विनर गौरव पाहवा, टूर्नामेंट रर्नरअप दिवेश राणा, ग्रुप विनर में महेंद्र बब्बर, चंदर बब्बर, हरिन्द्र बब्बर, हरीश अरोड़ा तथा विमल शर्मा इत्यादि और कुल टूर्नामेंट के विजेता साहिल यामिन रहे।
इस अवसर पर जेसीबी के कार्यकारी उपाध्यक्ष अमित कुमार ने उक्त टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कुल 18 ग्रुप टीमों के 72 प्रतियोगियों को बताया कि इस वार्षिक प्रतियेागिता की कामयाबी का अंदाजा इसमें भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की वृद्धि और उनकी रूचि से लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि वे नोएडा के गोल्फरस का भी यहां आगमन पर स्वागत करते है। वही इस मौके पर एफआईए के प्रधान नवदीप चावला, गोल्फ पैनल के चेयरमैन जसमीत सिंह और ऋषि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सभी खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी ने इस वार्षिक गोल्फ टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए एफआईए के कार्यकारी निदेशक कर्नल शैलेन्द्र कपूर के प्रयासों की भी सराहना की।IMG-20150330-WA0003DSC_0195 DSC_0196 DSC_0201 DSC_0202

Related posts

समाधान शिविरों से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: ADC सतबीर मान

Metro Plus

फरीदाबाद मॉर्निंग हेल्थ क्लब और DC जितेंद्र यादव ने दिन की शुरूआत की SOS CCI के बच्चों के साथ हैंडबॉल खेलकर।

Metro Plus

मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति होती है: शिखा अंतिल

Metro Plus