Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

संसद-विधानसभाओं में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, नारी शक्ति वंदन रैली से दिया गया सशक्तिकरण का संदेश

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 15 मार्च: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के हित में लगातार निर्णय लेकर महिलाओं को अधिकार देने के साथ उन्हें सशक्त बना रहे हैं। यह जानकारी देते हुए नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एडीसी अंजलि श्रोत्रिया समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

स्कूटी रैली नेहरू कॉलेज से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों जगन्नाथ मंदिर, सनफ्लैग चौक, सैक्टर-15 मार्केट, बीपीटीपी रोड़, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, कोर्ट कॉम्प्लेक्स तथा पुलिस स्टेशन सैक्टर-12 से होते हुए निर्धारित रूट पर संचालित किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और नागरिकों ने भी रैली का स्वागत किया।

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी:- नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि जिस ऐतिहासिक पल और अधिकार का देश की महिलाओं को लंबे समय से इंतजार था, वह समय अब आ गया है।

नारी ही राष्ट्र की आधारशिला, उनके सशक्त होने से देश होगा मजबूत:- मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि नारी ही किसी भी राष्ट्र की वास्तविक आधारशिला होती है और उनके सशक्त होने से ही देश का समग्र विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से देश की महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी मिलेगी, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और नेतृत्व के लिए प्रेरित करेगा। जिससे वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने कहा कि देश की हर बेटी अब न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग होगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए जाने वाले ऐतिहासिक निर्णयों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पाएगी। उन्होंने इसे एक नए भारत की पहचान बताते हुए कहा कि यह पहल देश के भविष्य को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर आयोजित स्कूटी रैली और उसमें शामिल सभी बहनों, छात्राओं, कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा की टीम के उत्साह की सराहना की। विशेष रूप से स्थानीय नेतृत्व के प्रयासों को भी उन्होंने सराहा, जिनके सहयोग से यह आयोजन सलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।

इस अवसर पर CEO जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद SDM हनी बंसल, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी, DIPRO मूर्ति दलाल, कॉलेज प्रिंसिपल रितिका गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

Social Media पर गलत खबर डाली तो होगी FIR दर्ज!

Metro Plus

ग्रेड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया लोहड़ी पर्व

Metro Plus

क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करवाना मेरा लक्ष्य है: दीपक चौधरी

Metro Plus