Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन स्कूल के छात्राओं ने 10वीं बोर्ड रिजल्ट में मारी बाजी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 मई:
सरस्वती शिशु सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 17 मैरिट के साथ सराहनीय रहा। विद्यालय के होनहार यश अधाना ने 500 में से 475 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा करिश्मा 472 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर तथा दिव्या 466 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।
विद्यालय में एक नया इतिहास रचते हुए 7 छात्रों के अंक 90 प्रतिशत से अधिक रहे तथा 10 छात्रों के अंक 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त मैरिट सूचि में नाम दर्ज करवाया। विद्यालय चेयरमैन वाई.के.माहेश्वरी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन वाई.के. माहेश्वरी ने बच्चों को भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी मेहनत से अच्छे अंक प्राप्त कर भविष्य में भी एक अच्छी जीत हासिल करने को कहा।

Related posts

निगमायुक्त सोनल गोयल ने हार्डवेयर पर देखिये कैसे चलवाया पीला पंजा।

Metro Plus

Hon’ble Mr. Justice S.J. Vazifdar, Acting Chief Justice of Punjab and Haryana High Court administering the oath to 14 permanent Judges of Punjab and Haryana High Court at Chandigarh

Metro Plus

छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु ही नहीं बल्कि देश के हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है: नायब सिंह सैनी

Metro Plus