Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अशोक तंवर ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया जुमलों की बरसात और झूठ का पत्र

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 9 अप्रैल: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र को संकल्प पत्र की बजाय जुमलों की बरसात और झूठ का पत्र बताया हैं। किसानों के साथ लूट का पर्याय बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में मान लिया कि इसका जबरन पंजीकरण एक घोटाला था। कांग्रेस के दबाव में अब बीजेपी को घोषणा पत्र में जबरन की बजाय स्वैच्छिक पंजीकरण की पलटी मारनी पड़ी है।
भाजपा द्वारा जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर बार-बार देश की आस्था से खिलवाड़ करने का काम किया। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए तंवर ने कहा कि देश की जनता तय कर चुकी है कि बीजेपी की नीयत काठ की हांडी बन चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र के माध्यम से काठ की हांडी को दोबारा चढ़ाने की कोशिश की है। बीजेपी ने घोषणा पत्र में धारा 370 व 35 ए हटाने मुद्दों को दोबारा घोषणा पत्र में शामिल कर भाजपा ने देशवासियों को गुमराह करने का काम किया है। तंवर ने कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र का पूरी तरह झूठ का झांसा पत्र है। घोषणा पत्र में 100 लाख करोड़ निवेश का दावा करने वाली बीजेपी की हरियाणा सरकार ने चार साल पहले पांच लाख 84 हजार करोड़ रूपए के निवेश और पांच लाख नौकरियों का दावा किया था लेकिन जमीन पर इन दावों की हकीकत बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के मानसिक दिवालिएपन को उजागर करती है।
इस मौके पर डॉ० तंवर ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसे करके दिखाती है, जबकि भाजपा की सियासत झूठ पर टिकी है। भाजपा ने अपने पिछले घोषणा-पत्र में 100 स्मार्ट सिटी बनाने का जुमला दिया था। आज एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बनी है। तंवर ने बीजेपी के नए घोषणा पत्र से स्मार्ट सिटी, सांसद आदर्श ग्राम, मुद्रा जैसी योजनाओं की गैरमौजूदगी पर भी हैरानी जताई। बीजेपी की हवा हवाई सोच का उदहारण देते हुए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भी नए हवाई अड्डों का वायदा किया गया है लेकिन हिसार की जनता एक नवंबर 2018 से जहाज उतरने का इंतजार कर रही है। अब एक बार फिर से ऐसा ही राग अलापा जा रहा है। अब भाजपा अगले पांच साल में 50 शहरों में मैट्रो नेटवर्क स्थापित करने का राग अलाप रही है। डॉ० तंवर ने तथ्य रखते हुए कहा कि पिछले घोषणा-पत्र में भाजपा ने 10 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था, रोजगार दिया नहीं बल्कि छिनने का काम किया। अब एक बार घोषणापत्र में भाजपा ने नौजवानों के लिए उद्यमिता एवं स्टार्टअप का नया नारा लेकर आई है।
इस मौके पर डॉ० तंवर ने कहा कि भाजपा का 50 पन्नों का घोषणा-पत्र झूठ एवं जुमलों का पुलिंदा है। जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में तमाम तबकों के लिए वादे किए हैं। कांग्रेस न केवल वादे किए हैं, बल्कि कांग्रेस बुलंद इरादों के साथ वादे पूरे भी करती है। तंवर ने यह भी कहा कि इस बार आम जनमानस जुमलों में नहीं आएगी और देश व प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

Related posts

Haryana Chief Minister, Mr. Manohar Lal reviewing the working of Labour & Employment Department

Metro Plus

14 मई को होगी देश की पहली डिजिटल रैली: विपुल गोयल

Metro Plus

अब प्राईवेट स्कूलों में NCERT से बाहर पाठ्यक्रम की नहीं लगेंगी पुस्तकें: शिक्षा विभाग

Metro Plus