Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Dronacharya School में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया

बच्चों ने शिक्षकों संग सीखी पाठ्यक्रम से अलग जिंदगी की बातें
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 जून:
द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने रूटीन से अलग जिंदगी में काम आने वाली और मनोरंजक क्रियाएं सीखीं।
इस समर कैंप में कुल 146 बच्चों ने भागीदारी कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया वहीं अनेकता में एकता की भावना को भी समृद्ध किया। उन्होंने योगा, नृत्य, व्यक्तित्व विकास, पेंटिंग, कुकिंग, स्पोकन इंगलिश, टेबल मैनर्स, नाट्य शास्त्र, संगीत आदि विषयों में भागीदारी की। इन बच्चों को पाश्र्वनाथ सिटी मॉल स्थित सिनेमा में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म भी दिखाने ले जाया गया। जिनका नेतृत्व मेधा दीवान व शालिनी सेठी ने किया। वहीं स्वयं चेयरपर्सन हर्ष चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहीं। कैंप समापन अवसर पर मुख्य अतिथि केएल खुराना ने आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन कैंपों से बच्चों में लीडरशिप और यूनिटी के गुणों का विकास होता है। साथ ही उनको अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का भी अवसर प्राप्त होता है।
इस कैंप में बच्चों ने नृत्य नाटिकाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रैंप वॉक के जरिए सभी का मन-मोह लिया। द्रोणाचार्य स्कूल के प्रबंधक नवीन चौधरी ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समर कैंप वास्तव में गर्मियों की छुट्टी से पहले बच्चों में एक नए जोश का संचार करता है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में हर वर्ष बच्चों को जिंदगी प्रसन्नता से जीने के गुर भी सिखाए जाते हैं। जिससे बच्चों को अपने जीवन में मजबूती से आगे बढऩे में मदद मिलती है।

Related posts

भूमिका ग्रुप ने फरीदाबाद में 700 करोड़ के निवेश से ‘द आइकॉन’ प्रोजेक्ट किया लांच

Metro Plus

रोटरी गर्वनर विनय भाटिया ने कहा, दुनिया में कहीं नहीं है खुन बनाने का उद्योग

Metro Plus

फरीदाबाद IMT के प्रधान ने किया नई औद्योगिक नीति-2026 का स्वागत।

Metro Plus