Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मुख्यमंत्री भी छात्रसंघ चुनाव पर अपना रुख साफ करे: कुलदीप सिंह

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 7 मार्च:
नेहरू कॉलेज अध्यक्ष प्रीतम कुमार ने आज कॉलेज के पदाधिकारि वा कार्येकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए इनसो छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग करती आई है। क्योंकि छात्र प्रजातांत्रिक ढंग से अपना प्रतिनिधि चुन कर अपनी समस्याएं बेहतर ढंग से हल कर सकते हैं। छात्र संघ के चुनाव होने से न केवल विद्यार्थियों को लोकातंत्रिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी होगी साथ-साथ देश-प्रदेश में स्वच्छ राजनीति के लिए पढ़ी-लिखी नई पौध ेभी तैयार होगी। कुमार ने कहा कि देश-प्रदेश की सक्रिया राजनीति के लिए जरूरी है कि नई पीढ़ी को पहले से राजनीति से कुछ अनुभव होना चाहिए और यह केवल छात्र संघ के चुनावों से ही संभव है।
इस मौके पर मीटिंग मे इनसो फरीदाबाद के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह ने प्रीतम कुमार का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अगस्त माह में छात्र सघ के चुनाव करवाने की बात कह रहे हैं। इसके लिए हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री महोदय भी अपना बयान दें जिससे कि बाद में किसी तरह की बहानेबाजी कर छात्र संघ के चुनाव टालने की कोशिश न की जाए। श्री सिंह ने बताया की भाजपा केवल झूठी राजनीति कर रही हैं चाहे वो युवाओं के रोजगार से सम्बन्धित बात हो या शिक्षा से सम्बन्धित हो जिसका जीता जागता उदहारण इस बार के बजट से भी दीखता है जिसमे छात्र वर्ग का निराशा हाथ लगी है। इस मौके पर नेहरू कॉलेज उपाध्यक्ष नाजिम खान खिल्लूका विनय धत्तरवाल, सतीश रेढू, आशीष कुल श्रेष्ठ, मोहित पराशर, रोशन सिंह एदाउद एब्राहीम अबरार खान दीलीप कुमार, रोहित गुप्ता, मोहित राजपूत, मंनिदेर कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे।
IMG-20160307-WA0006

Related posts

खेल लंबे समय से मानव रचना संस्थान का अभिन्न अंग बना हुआ है: डॉ० अमित भल्ला

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Metro Plus

Rotary Club of Faridabad Cosmopolitan ने किया हैल्थ चैक-अप कैंप का आयोजन

Metro Plus