Metro Plus News
फरीदाबादवीडियो

NIT का BARBEQUE 29 रेस्टोरेंट बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 जुलाई:
शहर में खासकर NIT फरीदाबाद लोगों की बिना तला खाने की मांग को देखते हुए एन.एच.-5 में नीलम रेलवे रोड़ स्थित फ्रुट गार्डन में BARBEQUE 29 नाम से एक अत्याधुनिक रेस्टोरेंट खोला गया है। हाल ही में 29 जून को खोले गए इस रेस्टोरेंट में करीब 150 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। आलम यह है कि रेस्टोरेंट खुलते ही यहां अच्छा खाना खाने के शौकिन वालों की भीड़ होनी शुरू हो गई है। खासकर शहर की युवा पीढ़ी के लिए जहां यह रेस्टोरेंट आकर्षण का केंद्र बना है वहीं महिलाओं को भी इस रेस्टोरेंट के खाने का स्वाद आ रहा है। बार्बीक्यू-29 में बिना तले यानि ऑयल फ्री वेज व नॉन वेज दोनों तरह के व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है।
बकौल रेस्टोरेंट मैनेजर यहां कि खास बात यह है कि यहां बहुत कम रेट पर हाई क्वालिटी का बिना तेल का खाना और स्नेक्स उपलब्ध हैं। यहां के किचन में हर व्यंजन लाइव बनता है, यानि हर चीज बिल्कुल ताजी और फ्रैश बनती है।
शायद यही कारण है कि बार्बीक्यू में जाने वाले जो लोग इस तरह का खाना खाने अब तक दिल्ली या गुडगांव जाते थे उन्होंने अब यहां का रूख कर लिया है।
मौके पर देखने में पाया गया कि इस नए रेस्टोरेंट का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है जिसके चलते लोगों के लिए यह रेस्टोरेंट सेल्फी प्वाईट भी बना हुआ है।

Related posts

स्वच्छता जागरूकता अभियान में आमजन को भागीदार बनाया जाएगा: SDM अपराजिता

Metro Plus

भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है: मूलचंद शर्मा

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मनाई गई दिवाली

Metro Plus