Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रोत्साहन ने रखी आर्य समाज मंदिर पर पानी के प्याऊ की आधारशिला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 जुलाई:
प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज सैक्टर-7 आर्य समाज मंदिर पर एक पानी के प्याऊ की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर अश्विनी गर्ग, लवली गर्ग, सुरेश केजरीवाल, इन्दू केजरीवाल, डीसी गुप्ता आदि सहयोगीगण अतिथि के तौर पर मौजूद थे जिन्होंने प्रोत्साहन वूमैन सोसायटी की महिला सदस्यों की इस अच्छी पहल का स्वागत करते हुए उन्हें उनके इस नेक कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संस्था की प्रधान मधु गुप्ता और उप-प्रधान नम्रता मित्तल ने कहा कि उनकी संस्था का सपना हैं कि वो जरूरतमंद लोगों की सहायतार्थ पीने के स्वच्छ पानी की कम से कम 11 प्याऊ लगाएंगी। इससे पहले वो सैक्टर-9 में दो प्याऊ लगा भी चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था सैक्टर-9 की मार्किट में डिस्पेंसरी भी चला रखी है जहां आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का नि:शुल्क ईलाज किया जाता है तथा दवाईयां भी फ्री देने के साथ उनके टेस्ट भी कराए जाते हैं।
प्रधान मधु गुप्ता और उप-प्रधान नम्रता मित्तल का यह भी कहना था कि उनकी प्रोत्साहन संस्था का एक बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है एक चैरिटेबल हॉस्पिटल खोलना। इसके लिए वे सरकार से चाहती हैं कि सरकार उनकी संस्था को रियायती रेटों पर चैरिटेबल हॉस्प्टिल खोलने के लिए जमीन मुहैया कराए ताकि वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा कर जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य के लिए काम कर सकें।
इस अवसर पर गरीब व निराश्रित महिलाओं की भलाई के लिए काम करने वाली गैर-सरकारी संस्था प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान मधु गुप्ता, उपाध्यक्ष नम्रता मित्तल, कांता बंसल, रंजना गर्ग, बबीता गोयल , लता मित्तल, निम्मी अग्रवाल, कमलेश गर्ग, प्रभा गोयल, शिखा कश्यप, प्रतिमा गर्ग, रमा सरना, रीटा गोयल आदि संस्था से जुड़ी सदस्यों के अलावा नरेश गुप्ता, विनोद मित्तल, राजकिशोर गोयल, आर्य समाज मंदिर से सतीश कौशिक आदि गणमान्य लोग विशेष तौर पर मौजूद थे।
ट्रस्ट की प्रधान मधु गुप्ता व उपाध्यक्ष नम्रता मित्तल ने बताया कि उनकी संस्था पूरे वर्ष जरूरतमंद, गरीब व निराश्रित लोगों की मदद के लिए नि:शुल्क हैल्थ चैक-अप कैंप, कंबल वितरण, रक्तदान शिविर आदि तरह के सामाजिक कार्यो करती रहती है।

Related posts

योग हमेशा से भारत के ऋषि-मुनियों व तपस्वियों की प्राचीन संस्कृति व धरोहर रही है: अमित शाह

Metro Plus

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: साहब खां

Metro Plus

सीमा त्रिखा के 120 करोड़ के ड्रीम प्रोजक्ट का उद्वघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

Metro Plus