Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के नए प्रधान बने मधुसुधन लड्ढा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 जुलाई:
राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के चुनावों में मधुसुधन लड्ढा की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रधान मधुसुधन लड्ढा के अलावा दो वर्ष के लिए बनाई गई नई कार्यकारिणी में राजकुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष, संजीव जैन को महासचिव, गुलाब चंद बैद को कोषाध्यक्ष व मनोज टांटिया को संयुक्त सचिव पद पर चुना गया है ।
राजस्थान एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष मधु लडडा ने बताया कि निवर्तमान टीम जो अरुण बजाज के नेतृत्व में चल रही थी, ने बेहतरीन कार्य किया है। उन कार्यों में और गति प्रदान की जाएगी। साथ ही साथ समाजसेवा के कई और आयामों पर ध्यान केंद्रित करेगी। टीम का कार्य होगा कि संस्था के अग्रजों के मार्गदर्शन में उनके द्वारा स्थापित गरिमा को बनाए रखना एवं सदस्यों मे आपसी सामंजस्य को और मजबूत करना। साथ ही संस्था के उद्ेश्यों की पूर्ति मे नयी टीम का विशेष ध्यान रहेगा और फरीदाबाद शहर के विकास में हमारी संस्था पहले की तरह अपना योगदान देती रहेगी। समाज में संस्था वह सभी कार्य करेगी जिससे जनमानस ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके।

Related posts

देखो, लॉकडाऊन की कैसे धज्जियां उड़ाने में लगे हैं दुकानदार?

Metro Plus

NIT 1C/113-114: अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ FIR करने के लिए MCF ने SHO को पत्र लिखा, MOR करेगा बेदखली के आदेश जारी?

Metro Plus

भारत विकास परिषद के रक्तदान शिविर में आलोक मित्तल ने किया नियमित रक्तदान करने का आह्वान

Metro Plus