Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

समय रहते सीट बढ़ाए खट्टर सरकार नही तो आंदोलन के लिए रहे तैयार: कृष्ण अत्री

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 जुलाई:
एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने सभी सरकारी कॉलेजों की यूजी/पीजी कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीट बढ़ोतरी के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया तथा कॉलेज की प्राचार्या प्रीता कौशिक को हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और डीएचई के डॉयरेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि सभी कॉलेजो में 4-5 कटऑफ आ चुकी है लेकिन उसके बावजूद 70 प्रतिशत व 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र भी दाखिले के बिना कॉलेजो में धक्के खा रहे है। ऐसे में स्नातक कक्षाओं (बी.एससी, बी.कॉम., बी.ए . बीबीए, बीसीए) व परास्नातक कक्षाओं (एम.कॉम, एम.एससी, एम.ए) में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की जरूरत है।
इस मौके पर कृष्ण अत्री ने बताया कि इस बार ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किए गए थे जिसके चलते हुए छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पढ़ा। इन बदलावों के कारण 50 प्रतिशत वाले छात्रों को तो दाखिला मिल गया लेकिन 70 प्रतिशत व 80 प्रतिशत वाले छात्र दाखिले से वंचित रह गए और ऊपर से कम सीटे होने की वजह से भरी संख्या में छात्रों को दाखिल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाकर शिक्षा विभाग को अपनी गलती सुधारनी चाहिए और छात्रों को राहत देनी चाहिए। ऐसे में एनएसयूआई फरीदाबाद 20 प्रतिशत सीटे बढ़ाने की मांग उठा रही है।
इस मौके पर कृष्ण अत्री ने बताया की फरीदाबाद शहर के अंदर प. जवाहरलाल नेहरू सबसे बड़ा कॉलेज है जिसमे लगभग सभी कोर्स उपलब्ध है और इसमें पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण है। सरकारी कॉलेज होने के कारण इसमें प्राइवेट कॉलेजो की तुलना में फीस भी बहुत कम है। ऐसे में छात्रों का ध्यान इस कॉलेज की तरफ रहता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर 18 जुलाई को हस्ताक्षर अभियान चलाया था जिसमें सैंकड़ो छात्रों ने हस्ताक्षर करके सीट बढ़वाने में अपनी सहमति दर्ज करवाई थी।
अत्री ने शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री अपने विभाग और हरियाणा के छात्रों को भूल चुके है। इसी के चलते हुए छात्रों को भारी परेशानी उठानी पढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सीट बढ़ाकर छात्रों को एडमिशन देने का काम किया जाए अन्यथा एनएसयूआई आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेगी।
इस मौके पर विकास फागना, दुर्गेश दुग्गल, विक्रम यादव, राहुल कौशिक, सौरव दीक्षित, महेश चौहान, मोहित गर्ग, गोविंद शर्मा, अनिल माहौर, खुशबू चौधरी, साहिल सैफी, आरिफ खान, गुलशन, भानुप्रकाश, राहुल शर्मा, नीरज, कुणाल भूटानी, अंकित, सोनू शर्मा, अमन गौतम, सुनील राजपूत, रितिक, शिवम, शुभम, दीपक, प्रिया, माधुरी, अन्नू ठाकुर, संगीता, करिश्मा, मनीषा, रेखा, रूचि, रेशमा आदि मौजूद थे।

Related posts

हरियाली तीज के अवसर पर तिगांव में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

Metro Plus

सरदार पटेल भवन के बन जाने से लोगों को सामाजिक कार्यों को करने में होगी असानी: सीमा त्रिखा

Metro Plus

We propose to transform your personality & performance through this Training: J.P. Malhotra

Metro Plus